Get App

टाइल की गंदगी को महंगे क्लीनर से बेहतर साफ कर सकती हैं किचन की ये 7 चीजें

किचन हमारे घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। लेकिन इसकी सफाई करने में नानी याद आ जाती है। तेल और रोज की धूल-मिट्टी की परत एक समय के बाद इतनी जिद्दी हो जाती है कि इससे पीछा छुड़ाना नामुमकिन सा लगता है। इस काम में आपकी मदद उसी किचन में रखी कुछ चीजें कर सकती हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 10:33 PM
टाइल की गंदगी को महंगे क्लीनर से बेहतर साफ कर सकती हैं किचन की ये 7 चीजें
किचन की सफाई में असरदार हैं किचन में रखी ये 7 चीजें

भारतीय घरों में किचन सबसे अहम हिस्सा रहा है। कितने ही जायके, कितने पकवान पेट के साथ-साथ दिल और दिमाग को भी तृप्त करते हैं। लेकिन इसकी सफाई करने में नानी याद आ जाती है। स्वाद के साथ यहां पनपने वाली गंदगी छुड़ाए नहीं छूटती है। टाइलों पर जमे जिद्दी तेल, मसालों और रोज की धूल-मिट्टी का दाग साफ करना मुश्किल हो जाता है। इस काम में कई बार बाजार के महंगे क्लीनर का भी दम निकल जाता है। लेकिन आपकी इस परेशानी का हल भी उसी जगह मौजूद है जहां की सफाई आप करना चाहते हैं। जी हां किचन की चीजों में, वो भी बिलकुल बजट में।

ये नींबू, बेकिंग सोडा, चावल का पानी और बेसन जैसी खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें हैं। ये शक्तिशाली और प्रभावी टाइल क्लीनर का भी काम करती हैं। इसी तरह रसोई की टाइलों को साफ करने के कुछ बिलकुल आसान प्राकृतिक तरीके यहां बता रहे हैं।

  • नमक : नमक खुरदुरा होता है और चिकने या चिपचिपी गंदगी को दूर करने के लिए काफी असरदार होता है। इसे नींबू या सिरके के साथ मिलाने पर जादू बढ़ जाता है। इस्तेमाल के लिए चिकने धब्बों पर सीधे नमक छिड़कें और आधे नींबू या गीले कपड़े से रगड़ें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
  • नींबू का रस : ये तेल के छींटे हटाने और बदबू को बेअसर करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें नेचुरली सिट्रिक एसिड होता है, जो चिकनाई को हटाता है और डिसइनफेक्टेंट का काम करता है। इस्तेमाल के लिए 1 कप गर्म पानी में 2 बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएँ। एक स्पंज डुबोएँ और टाइल्स को धीरे से रगड़ें। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पोंछकर साफ़ कर लें। इसमें एक चुटकी नमक डाल लें तो ये जादू सा असर करता है।
  • चावल का पानी : चावल के पानी के ऐसे इस्तेमाल से ज्यादातर लोग शायद अंजान होंगे। लेकिन ये एक छुपा हुआ हीरो है। यह सॉफ्ट क्लिंजर और नेचुरल पॉलिशर की तरह काम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए चावल उबालने के बाद उससे निकले ठंडे पानी से टाइलों पर स्प्रे करें। इसके बाद मुलायम कपड़े से पोंछ लें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें