स्वस्थ और ताजी हवा के लिए घर में ऑक्सीजन देने वाले पौधे बेहद फायदेमंद होते हैं। ये न सिर्फ हवा को साफ करते हैं बल्कि आपके घर के माहौल को भी खुशहाली और ऊर्जा से भर देते हैं।
आज हम आपको ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे जो सबसे ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करते हैं और जिन्हें रख कर आप अपने घर को ताजगी से भर सकते हैं।
पॉथोस
पॉथोस एक खूबसूरत और देखभाल में आसान पौधा है जो दूसरी रात को भी ऑक्सीजन छोड़ता है। यह हानिकारक गैसों को दूर कर वातावरण को साफ करता है।
एरिका पाम
एरिका पाम न सिर्फ ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करता है बल्कि यह जहरीले प्रदूषकों को भी खत्म करता है। इसका ट्रॉपिकल लुक घर की सजावट को भी निखारता है।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट को 'मदर-इन-लॉज टंग' भी कहा जाता है, जो रात में भी ऑक्सीजन देता है। यह जहरीली गैसों को सोखकर एयर प्यूरीफायर का काम करता है।
स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट हवा से कार्बन मोनोऑक्साइड, फॉर्मल्डिहाइड जैसी जहरीली चीज़ों को साफ करता है। यह तेजी से ऑक्सीजन पैदा करने में सक्षम है।
पीस लिली
पीस लिली के सफेद फूल और खूबसूरत पत्ते घर की शोभा बढ़ाते हैं। यह हवा से टॉक्सिन हटाकर साफ ऑक्सीजन देने में माहिर है।
एलोवेरा
एलोवेरा रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है और जहरीले पदार्थों से बचाव करता है। इसकी जलन और उपचार संबंधी खूबियां भी प्रसिद्ध हैं।
जरबा डेजी
रंगीन और आकर्षक जरबा डेज़ी न केवल कमरे को सजाती है बल्कि रात में भी हवा साफ कर ऑक्सीजन देती है।
तुलसी
तुलसी न केवल धार्मिक महत्व रखती है बल्कि यह दिनभर में लगभग 20 घंटे तक ऑक्सीजन देती है और जहरीले तत्वों को कम करती है।
Story continues below Advertisement