Get App

जानें नमक स्टोर करने का सही तरीका, नमक को सूखा रखना है तो न करें ये 3 गलतियां!

नमक ऐसी चीज है जो सही तरीके से रखने पर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। साधारण नमक जल्दी खराब नहीं होता, लेकिन मॉइस्चर आने पर उसकी क्वालिटी और टेक्सचर बदल सकती है। इसलिए नमक को सूखा और सुरक्षित रखने के लिए कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 12, 2026 पर 7:00 AM
जानें नमक स्टोर करने का सही तरीका, नमक को सूखा रखना है तो न करें ये 3 गलतियां!

किचन में खाना बनाते समय नमक की जरूरत बार-बार पड़ती है, इसलिए इसकी कंटेनर को गैस के आसपास ही रखा जाता है। इससे खाना बनाते वक्त नमक तुरंत मिल जाता है और उसे ढूंढने के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ता। यह जगह सही जरूर लगती है, लेकिन लंबे समय तक यहां नमक रखने से उसकी बनावट पर असर पड़ सकता है। नमक जल्दी खराब नहीं होता और सामान्य नमक लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसमें हवा से नमी खींचने की क्षमता होती है। यही कारण है कि इसे रखने की जगह पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है।

खाना बनाते समय गैस के आसपास गर्मी के साथ भाप और नमी भी फैलती है। जब सब्जी, चाय या पानी उबलता है, तो निकलने वाली भाप आसपास रखी चीजों तक पहुंच सकती है। नमक की डिब्बी लगातार स्टोव के पास रहती है, तो यह नमी धीरे-धीरे नमक के अंदर जमा हो सकती है। इससे नमक के दाने आपस में चिपककर गांठ का रूप लेने लगते हैं और कुछ समय बाद डिब्बी से नमक निकालना भी मुश्किल हो सकता है। शेकर में रखा नमक हो तो उसके छोटे छेद भी बंद हो सकते हैं, जिससे रोजाना खाना बनाते समय परेशानी बढ़ सकती है।

1. नमक कहां रखें?

नमक को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां गैस की गर्मी, खाना बनाते समय निकलने वाली भाप और सिंक के पानी की नमी सीधे न पहुंचे। इसके लिए रसोई की कोई सूखी और साफ अलमारी बेहतर जगह हो सकती है। नमक को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि वहां भी नमी बनी रहती है और बार-बार दरवाजा खुलने से टेम्परेचर में बदलाव होता रहता है। इससे नमक के दाने चिपककर गांठ बना सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें