Get App

चुटकियों में दूर होगी फोन स्पीकर की खरखराहट, बिना रिपेयर सेंटर जाए, ऐसे करें सफाई!

स्मार्टफोन को लगातार इस्तेमाल करने और जेब या बैग में रखने से उसके स्पीकर में धूल, रोएं और छोटे कण जमा हो सकते हैं। इससे फोन की आवाज धीमी, दबी हुई सुनाई देने लगती है। ऐसे में रिपेयर सेंटर जाने से पहले घर पर ही कुछ आसान और सेफ तरीकों से स्पीकर की सफाई की जा सकती है। रेगुलर सफाई से स्पीकर को साफ रखने और आवाज की क्वालिटी बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 31, 2026 पर 1:23 PM
चुटकियों में दूर होगी फोन स्पीकर की खरखराहट, बिना रिपेयर सेंटर जाए, ऐसे करें सफाई!

हमारा स्मार्टफोन दिनभर हमारे साथ रहता है। घर हो, ऑफिस हो, सफर हो या बाहर घूमना, फोन लगातार धूल, मिट्टी और दूसरी छोटी-छोटी गंदगी के संपर्क में आता रहता है। इसे जेब या बैग में रखने से कपड़ों के रोएं और धूल स्पीकर की छोटी-छोटी जालियों में फंस सकती है। धीरे-धीरे यही गंदगी स्पीकर के छेदों को ब्लॉक करने लगती है, जिससे फोन की आवाज पहले के कम सुनाई दे सकती है।

यदि आपके फोन के स्पीकर से भी आवाज साफ नहीं आ रही है, तो तुरंत रिपेयर सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और सावधानी से किए जाने वाले घरेलू तरीकों की मदद से स्पीकर के आसपास जमा धूल और रोएं हटाए जा सकते हैं। लेकिन सफाई करते समय स्पीकर को नुकसान न पहुंचे, इसका खास ध्यान रखना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें