हाथों से पैरों तक छाएगा मेहंदी का जादू, ये डिजाइन हर मौके पर आएंगे काम!

हाथों और पैरों के लिए मेहंदी के कई खूबसूरत डिजाइन इन दिनों पसंद किए जा रहे हैं। सिंपल डिजाइन से लेकर भरी हुई और बारीक मेहंदी तक, आप अपने आउटफिट और मौके के हिसाब से डिजाइन चुन सकती हैं। त्योहार हो या शादी, ये मेहंदी डिजाइन आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 10:25
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मेहंदी के बिना त्योहार और शादी का लुक थोड़ा अधूरा सा लगता है। यदि आप भी हाथों के साथ पैरों पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो इस बार कुछ नए और ट्रेंडी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। फूलों, बेलों, मंडला और बारीक पैटर्न वाले डिजाइन आपके हाथ-पैरों की खूबसूरती को और बढ़ा देंगे।
मेहंदी के बिना त्योहार और शादी का लुक थोड़ा अधूरा सा लगता है। यदि आप भी हाथों के साथ पैरों पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो इस बार कुछ नए और ट्रेंडी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। फूलों, बेलों, मंडला और बारीक पैटर्न वाले डिजाइन आपके हाथ-पैरों की खूबसूरती को और बढ़ा देंगे।

1. राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी
हाथों पर शाही और ट्रेडिशनल डिजाइन पसंद है, तो राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। इसमें दूल्हा-दुल्हन, मोर, हाथी, फूल और पैस्ले जैसे डिजाइन बनाए जाते हैं।

2. मंडला मेहंदी डिजाइन
मंडला डिजाइन हाथ के बीच में गोल आकार में बनाया जाता है, जिसके चारों तरफ फूल, पत्तियां या छोटे पैटर्न बनाए जा सकते हैं। उंगलियों पर हल्का डिजाइन रखने से मेहंदी ज्यादा भरी हुई नहीं लगती।

3. फूलों वाली बेल
फूल और पत्तियों वाली बेल हमेशा से पसंद की जाने वाली मेहंदी डिजाइन है। इसे हाथ की उंगलियों से लेकर कलाई तक या पैरों की उंगलियों से टखने तक बनाया जा सकता है।

4. फुल हैंड और फुल फुट मेहंदी
हाथों और पैरों पर भरी हुई मेहंदी पसंद है, तो यह डिजाइन अच्छा रहेगा। इसमें फूल, पत्तियां, मोर, पैस्ले, जाली और छोटे-छोटे पैटर्न मिलाकर पूरा हाथ और पैर सजाया जाता है।

5. अरेबिक फ्लोरल मेहंदी
अरेबिक मेहंदी में बड़े फूल, पत्तियों की बेल और घुमावदार लाइनें बनाई जाती हैं। इसमें थोड़ी खाली जगह भी छोड़ी जाती है, जिससे डिजाइन साफ और ज्यादा उभरा हुआ दिखता है।

6. मोर वाली मेहंदी
मोर की डिजाइन मेहंदी को खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक देती है। हाथ के बीच में बड़ा मोर बनाकर उसके आसपास फूल, पत्तियां और बारीक डिजाइन जोड़े जा सकते हैं।


7. जाली और फूलों वाली मेहंदी
जाली वाले पैटर्न के साथ छोटे फूल और पत्तियां मिलाकर एक सुंदर डिजाइन बनाया जा सकता है। इसे हाथ की हथेली, उंगलियों या पैरों के ऊपर लगाया जा सकता है।