आपने अक्सर अपने घर की बालकनी में खिड़की पर कबूतरों को जरूर बैठे देखा होगा। ये कबूतर अक्सर आपकी बालकनी, खिड़की या एसी की बाहरी यूनिट पर अपना घर बना लेते हैं। ये केवल दिखने में ही खराब नहीं लगते बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी हानिकारक हो सकता है। कबूतरों की गंदगी से न केवल एसी में जंग लग सकती है। इसके साथ ही बालकनी भी लगातार गंदी रहती है। कबूतर का मल बीमारी फैलाने वाले कीटाणु भी ला सकता है। साथ ही उनके पंख और मल अक्सर नालियां जाम कर देते हैं और खुले में सूखते कपड़े भी गंदे हो जाते हैं।
