Get App

हर दिन फ्रिज बंद करना पड़ सकता है भारी, जानिए क्यों है ये आदत खतरनाक

अगर आप भी सोचते हैं कि क्या हफ्ते में एक-दो बार फ्रिज बंद करना जरूरी है, तो आज हम इसका सच बताएंगे। क्या ये सिर्फ एक मिथ है या जरूरत? साथ ही जानिए बार-बार फ्रिज बंद करने से होने वाले नुकसान और क्यों इस आदत से आपके फ्रिज की उम्र घट सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2025 पर 2:49 PM
हर दिन फ्रिज बंद करना पड़ सकता है भारी, जानिए क्यों है ये आदत खतरनाक
जब आप फ्रिज को डीप क्लीन कर रहे हों, तो पहले उसे बंद कर दें।

गर्मियों में ठंडी चीजों की जरूरत बढ़ जाती है और इसी के साथ फ्रिज की अहमियत भी। जैसे ही तापमान चढ़ता है, फ्रिज घर का सबसे व्यस्त और जरूरी इलेक्ट्रिक अप्लायंस बन जाता है, जो बिना रुके 24 घंटे चलता रहता है। पानी से लेकर सब्जियां, फल, दूध और बाकी खाने-पीने की चीजें फ्रिज में रखकर ही सुरक्षित रखी जाती हैं। लेकिन इसी दौरान एक सवाल बहुत लोगों के मन में आता है—क्या फ्रिज को लगातार चालू रखना सही है? क्या इसे कभी-कभी बंद कर देना चाहिए ताकि बिजली की बचत हो या फ्रिज को आराम मिले?

कुछ लोग इसे हर रोज कुछ घंटों के लिए बंद भी कर देते हैं, लेकिन क्या ये तरीका सही है या इससे फ्रिज को नुकसान हो सकता है? अगर आपके मन में भी यही उलझन है, तो परेशान न हों। आज हम आपको बताएंगे कि फ्रिज को कब बंद करना चाहिए और कब नहीं। आइए जानते हैं इसका सही तरीका।

क्या फ्रिज को हफ्ते में एक बार बंद करना चाहिए?

विशेषज्ञों की मानें तो फ्रिज को हफ्ते में एक-दो बार बंद करना जरूरी नहीं है। दरअसल, बार-बार फ्रिज को ऑन-ऑफ करने से इसके कंप्रेसर और कूलिंग सिस्टम पर दबाव बढ़ता है। इससे फ्रिज जल्दी खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इसे बार-बार बंद करना नुकसानदेह हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें