गर्मी और उमस का मौसम आते ही सबसे बड़ी दिक्कत पसीने और उसकी तेज बदबू की होने लगती है। तापमान बढ़ने के साथ शरीर से निकलने वाला पसीना जब बैक्टीरिया के संपर्क में आता है तो बदबू और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में दिनभर बाहर रहना, ट्रैफिक में फंसना या धूप में घूमना काफी असहज कर देता है। कई लोग इस वजह से आत्मविश्वास खोने लगते हैं और लोगों के बीच शर्मिंदगी महसूस करते हैं।
