
कॉफी का नाम आते ही सबसे पहले गर्मागर्म कप और उसकी खुशबू याद आती है। दिन की शुरुआत करने हो या काम के बीच थोड़ी ताजगी चाहिए हो, कॉफी ज्यादातर घरों में आसानी से मिल जाती है। लेकिन इसका काम सिर्फ एक कप ड्रिंक के लिए कॉफी के बचे हुए ग्राउंड्स को फेंकने के बजाय घर के कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये रहे ऐसे आसान तरीके, जिनसे कॉफी रोज के काम में भी आपके काम आ सकती है।
1. कॉफी ग्राउंड्स को फेंकें नहीं
कॉफी बनाने के बाद बची ग्राउंड्स को कूड़े में डालने के बजाय दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। पहले इन्हें अच्छी तरह सुखा लें, फिर घर के अलग-अलग कामों में इस्तेमाल करें। इससे कॉफी का वेस्ट भी कम होगा और एक ही चीज का दोबारा फायदा मिल जाएगा।
2. हाथों की स्मेल करें कम
लहसुन, प्याज या मसाले काटने के बाद हाथों से तेज स्मेल आने लगती है। ऐसे में थोड़ी सी सूखी कॉफी ग्राउंड्स हाथों पर हल्के से मलकर पानी से धो सकते हैं। इससे स्मेल कम करने में मदद मिल सकती है।
3. पौधों के लिए करें इस्तेमाल
बची हुई कॉफी ग्राउंड्स को सीधे गमले में बहुत ज्यादा डालने के बजाय कंपोस्ट में मिलाना परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। लेकिन हर पौधे पर इसका असर एक जैसा नहीं होता। इसलिए पौधे की जरूरत देखकर ही इसका इस्तेमाल करें।
4. हल्की गंदगी हटाने में मददगार
कॉफी ग्राउंड्स थोड़ी खुरदरी होती हैं, इसलिए कुछ जगहों पर जमी हल्की गंदगी हटाने में मदद कर सकती हैं। इन्हें थोड़े पानी के साथ मिलाकर साफ किया जा सकता है। लेकिन कांच, मार्बल और ऐसे सरफेस पर इसका इस्तेमाल न करें, जिन पर आसानी से खरोंच आ सकती है।
5. घर पर बनाएं बॉडी स्क्रब
सूखी कॉफी ग्राउंड्स को नारियल तेल जैसे बेस के साथ मिलाकर बॉडी स्क्रब बनाया जा सकता है। यह स्किन की बाहर की लेयर की डेड स्किन हटाने में मदद कर सकता है। लेकिन चेहरे या नाजुक स्किन पर इसे जोर से रगड़ने से जलन हो सकती है, इसलिए वहां इस्तेमाल करने से बचें।
6. बदबू वाली जगह पर रखें
जूते, बंद कैबिनेट या कूड़ेदान के पास आने वाली गंध को कम करने के लिए सूखी कॉफी ग्राउंड्स काम आ सकती हैं। इन्हें एक छोटी कटोरी या खुले कंटेनर में भरकर उस जगह रख दें। कॉफी पूरी तरह सूखी हो, वरना नमी की वजह से खराब हो सकती है।
7. फ्रिज की स्मेल करें कम
फ्रिज में अलग-अलग खाने की चीजें रखने से कई बार उसमें तेज स्मेल आने लगती है। इसे कम करने के लिए अच्छी तरह सूखी कॉफी ग्राउंड्स को एक छोटी कटोरी में डालकर फ्रिज में रख सकते हैं। इसे कुछ समय बाद बदलते रहें और फ्रिज की सफाई भी रेगुलर करते रहें।
इस्तेमाल से पहले रखें ये सावधानियां
कॉफी ग्राउंड्स का इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छी तरह सुखा लें। स्किन पर लगाने से पहले छोटी जगह पर पैच टेस्ट जरूर करें। सेंसेटिव स्किन और महंगी चीजों पर इस्तेमाल करने से पहले ज्यादा सावधानी बरतें। किसी भी तरह की एलर्जी या नुकसान होने पर इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।