Get App

चेहरे पर अपना खून लगाना कितना फायदेमंद? जानें Vampire Facial का पूरा प्रोसेस और खर्च

एक्ट्रेस Shenaz Treasury ने सोशल मीडिया पर ‘Vampire Facial’ की झलक शेयर कर सबका ध्यान खींचा। नाम भले ही डरावना लगे, लेकिन इसमें किसी दूसरे व्यक्ति का खून इस्तेमाल नहीं होता। इस प्रक्रिया में अपने ही खून से PRP तैयार किया जाता है, जिसे माइक्रो-नीडलिंग के बाद चेहरे पर लगाया जाता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 16, 2026 पर 4:15 PM
चेहरे पर अपना खून लगाना कितना फायदेमंद? जानें Vampire Facial का पूरा प्रोसेस और खर्च
Vampire Facial को सामान्य Beauty Facial की तरह नहीं लेना चाहिए।

एक्ट्रेस और ट्रैवल होस्ट Shenaz Treasury ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने एक अनोखे ब्यूटी ट्रीटमेंट की झलक साझा की, जिसे देखकर कई लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई। उन्होंने ‘Vampire Facial’ कराया, जिसका नाम सुनकर ही यह किसी डरावनी प्रक्रिया जैसा लगता है। इस ट्रीटमेंट के दौरान पहले व्यक्ति के शरीर से थोड़ा खून लिया जाता है, फिर उसे प्रोसेस करके उसमें से खास प्लाज्मा अलग किया जाता है। इसके बाद चेहरे पर बेहद बारीक सुइयों से माइक्रो-नीडलिंग की जाती है और तैयार प्लाज्मा त्वचा पर लगाया जाता है। खास बात यह है कि इसमें किसी दूसरे व्यक्ति का खून इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि उसी व्यक्ति के अपने खून से Platelet-Rich Plasma यानी PRP तैयार किया जाता है।

इसे त्वचा की रंगत, टेक्सचर और उम्र के असर से जुड़ी कुछ समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसके फायदे और परिणाम हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं और वैज्ञानिक प्रमाण अभी सीमित हैं।

आखिर क्या होता है Vampire Facial?

Vampire Facial आमतौर पर PRP और Microneedling का कॉम्बिनेशन होता है। PRP बनाने के लिए व्यक्ति के शरीर से थोड़ा-सा खून लिया जाता है। इसे एक खास मशीन यानी Centrifuge में घुमाकर उसके अलग-अलग हिस्सों को अलग किया जाता है और प्लेटलेट्स से भरपूर प्लाज्मा निकाला जाता है।  इसके बाद चेहरे पर Microneedling की जाती है और तैयार PRP को त्वचा पर लगाया जाता है। कुछ मामलों में PRP को त्वचा के खास हिस्सों में इंजेक्ट भी किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें