वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की शुरुआत साल 2019 में हुई थी और कुछ ही वर्षों में यह देश की सबसे पॉपुलर सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों में शामिल हो गई। शुरुआत में इसकी सेवाएं चुनिंदा शहरों तक ही थीं, लेकिन अब इसका नेटवर्क (network) लगातार बढ़ रहा है। आज कई वंदे भारत ट्रेनें 650 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी दूरी (distance) तय कर रही हैं और बड़े शहरों को धार्मिक, ऐतिहासिक और टूरिस्ट डेस्टिनेशन से जोड़ रही हैं। इन ट्रेनों में पैसेंजर को तेज रफ्तार के साथ मॉडर्न एमेनिटीज का भी एक्सपीरियंस मिलता है। आइए जानते हैं भारत में चल रहे वंदे भारत एक्सप्रेस के सबसे लंबे रूट (longest route) कौन-कौन से हैं:
