
घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग मेन गेट के आसपास तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। हरियाली से एंट्रेंस का लुक भी अच्छा लगता है और घर में नेचुरल टच आता है। लेकिन यदि वास्तु शास्त्र को मानते हैं, तो पौधे लगाने से पहले यह जानना भी जरूरी हो जाता है कि कौन-सा पौधा किस जगह रखा जाए।
वास्तु के अनुसार घर का मेन गेट काफी खास माना जाता है, इसलिए यहां रखी चीजों का घर के माहौल पर असर पड़ने की मान्यता है। कुछ पौधों को लेकर कहा जाता है कि इन्हें मेन गेट पर रखने से घर में स्ट्रेस या कलह बढ़ सकती है। इसलिए अपने घर के एंट्रेंस को पौधों से सजाने से पहले इन 4 पौधों को रखने से बचना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर कांटेदार पौधे रखना अच्छा नहीं माना जाता। मान्यता है कि कांटों वाले पौधे घर के माहौल में नेगेटिविटी बढ़ा सकते हैं और परिवार के लोगों के बीच तनाव या छोटी-छोटी बातों पर बहस की स्थिति बन सकती है। इसलिए सिर्फ सजावट के लिए ऐसे पौधों को मेन गेट के पास रखने से बचना बेहतर माना जाता है।
इमली का पौधा देखने में भले ही हरा-भरा और सुंदर लगे, लेकिन वास्तु से जुड़ी मान्यताओं में इसे घर के मेन गेट के लिए सही नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इमली का पौधा घर की पॉजिटिव एनर्जी को प्रभावित कर सकता है और इससे घर का शांत माहौल बिगड़ने की आशंका रहती है। इसलिए इसे मेन गेट के बिल्कुल पास लगाने से बचने की सलाह दी जाती है।
मेन गेट पर सूखा हुआ या मुरझाया पौधा रखना भी अच्छा नहीं माना जाता। कई बार पौधे की देखभाल नहीं हो पाने से वह धीरे-धीरे सूख जाता है और लोग उसे वहीं छोड़ देते हैं। वास्तु मान्यता के अनुसार सूखे पौधे घर के माहौल में नेगेटिविटी का संकेत माने जाते हैं। इसलिए जैसे ही कोई पौधा पूरी तरह सूख जाए, उसे मेन गेट से हटाकर उसकी जगह स्वस्थ और हरा पौधा लगाएं।
मेन गेट को ऐसे रखें हरा-भरा
अगर आप घर के मेन गेट को पौधों से सजाना चाहते हैं, तो हमेशा स्वस्थ और हरे-भरे पौधे चुनें। गमलों में जमा मिट्टी और धूल को समय-समय पर साफ करते रहें और सूखे पत्तों को हटाते रहें। साथ ही पौधों को ऐसी जगह रखें कि दरवाजे से आने-जाने में किसी को परेशानी न हो। इससे एंट्रेंस साफ-सुथरा और सुंदर भी दिखाई देगा।
यहां दी दी गई जानकारी वास्तु से जुड़ी मान्यताओं पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।