Get App

Blankets Cleaning Tips : भारी कंबल को मिनटों में साफ करने का आसान तरीका, 90% लोग नहीं जानते ये ट्रिक

Blankets Cleaning Tips: सर्दियों में कंबल हमारे सबसे बड़े सहारे बनते हैं, लेकिन गंदे और भारी कंबल धोने में मुश्किल पैदा कर सकते हैं। पानी में भिगोने पर ये और भारी हो जाते हैं। हालांकि कुछ आसान घरेलू उपायों से आप कंबल को बिना ज्यादा मेहनत या पानी के भी ताजा, साफ और सुगंधित रख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2025 पर 11:32 AM
Blankets Cleaning Tips : भारी कंबल को मिनटों में साफ करने का आसान तरीका, 90% लोग नहीं जानते ये ट्रिक
Blankets Cleaning Tips: बड़े या डबल बेड कंबल को हमेशा आधा-आधा करके धोएं।

सर्दियों की ठंडी सुबह हो या रात की लंबी ठंड, कंबल हमारे लिए सबसे बड़ा सहारा बन जाते हैं। हर घर में ये मोटे, गर्म और आरामदायक कंबल बाक्स या अलमारी में छुपे रहते हैं, लेकिन जैसे ही मौसम बदलता है, इन्हें बाहर निकालना पड़ता है। लेकिन अक्सर समस्या तब शुरू होती है जब ये कंबल गंदे या धूल-मिट्टी से भरे होते हैं। पानी में भिगोने पर ये बेहद भारी हो जाते हैं और धोना एक मुश्किल काम लगने लगता है। कई बार लोग इतने भारी कंबल को देखकर ही घबराने लगते हैं और सफाई को टाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान और घरेलू उपायों से आप अपने कंबल को बिना ज्यादा मेहनत, बिना ज्यादा पानी और बिना परेशान हुए भी साफ रख सकते हैं?

आज हम आपको ऐसे असरदार टिप्स बताएंगे, जो न सिर्फ कंबल की गंदगी हटाएंगे बल्कि इसे ताजा और सुगंधित भी बनाएंगे, ताकि सर्दियों में आपकी नींद और आराम का अनुभव और भी बढ़ जाए।

  • बिन पानी के कंबल को करें साफ
  • लोकल 18 से बात करते एक्सपर्ट अभिषेक पांडेय का कहना है कि गंदे कंबल को बिना पानी के भी साफ किया जा सकता है। ये तरीका खासकर तब काम आता है जब कंबल भारी और धोने में मुश्किल हो। बस कुछ सरल स्टेप्स अपनाकर आप कंबल को ताजगी और सफाई दे सकते हैं।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें