Get App

How to Wash Watermelon: गर्मी में तरबूज खाते हैं? पहले जान लें इसे साफ करने का सही तरीका

How to Wash Watermelon https: गर्मियों में तरबूज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई बार इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल और आर्टिफिशियल रंग इसे नुकसानदायक बना सकते हैं। ऐसे में इसे सही तरीके से साफ करना और फ्रिज में सुरक्षित स्टोर करना जरूरी है। आइए जानते हैं तरबूज को ताजा रखने का आसान घरेलू तरीका

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 09, 2026 पर 12:00 PM
How to Wash Watermelon: गर्मी में तरबूज खाते हैं? पहले जान लें इसे साफ करने का सही तरीका
लहसुन में मौजूद नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण फल को जल्दी खराब होने से बचाते हैं।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही तरबूज लोगों की थाली का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाता है। इसका ठंडा और रसदार स्वाद न सिर्फ गर्मी से राहत देता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। यही वजह है कि बच्चे से लेकर बड़े तक, हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है। लेकिन बदलते समय में अब सिर्फ स्वाद या रंग देखकर किसी भी फल पर भरोसा करना सही नहीं माना जाता। बाजार में मिलने वाले कुछ तरबूज देखने में जितने आकर्षक लगते हैं, उतने ही सवाल भी खड़े करते हैं,

क्योंकि कई बार इन्हें ज्यादा लाल और चमकदार बनाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम सिर्फ स्वाद पर नहीं, बल्कि उसकी शुद्धता और सफाई पर भी ध्यान दें, ताकि सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।

बाजार के तरबूज में छिपा खतरा

एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ जगहों पर तरबूज को चमकदार और मीठा दिखाने के लिए एथेफोन जैसे केमिकल या आर्टिफिशियल रंग का उपयोग किया जाता है। ऐसे फल देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन इनका सेवन पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। लंबे समय तक इनका असर शरीर पर गंभीर भी हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें