सपने में सांप का दिखना किस बात का है संकेत, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

सपने में सांप का दिखना अंदर बैठे डर के सामने आने से कम नहीं है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये वास्तविक खतरे का संकेत नहीं होता है, बल्कि ये नजरअंदाज किए गए सच, सेहत से जुड़ी जरूरत या दर्दनाक संबंधों का प्रतीक हो सकता है। सांप का रंग, आपकी भावनाएं उन संदेशों को समझने में मददगार हो सकते हैं, जो आपका सबकॉन्शियस दिमाग बताना चाह रहा है।

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 23:57
Story continues below Advertisement
सोते समय सपने सांप नजर आने पर डर के मारे किसी की भी चीख निकल सकती है। हमारा इनसानी दिमाग इस आकार को सपने में भी पहचानने के लिए प्रशिक्षित है और दुनियाभर में नींद पर पेश जर्नल में भी बताया गया है सपने में नजर आने वाले 5 जानवरों में सांप भी शामिल है। (Photo : Internet)

इसके बावजूद दुनियाभर के निद्रा विशेषज्ञों (स्लीप एनालिस्ट) का दावा है कि सपने में सांप का दिखना बहुत कम असल खतरे का संकेत होता है। इसके उलट, उनके मुताबिक ये अवचेतन मन का आपको कुछ अहम बातों का अहसास कराने का सबसे आसान तरीका है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये नजरअंदाज किए गए सच, सेहत से जुड़ी जरूरत या दर्दनाक संबंधों के प्रति सतर्क होने का इशारा है। (Photo : Internet)

विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि सपने में बार-बार सांप नजर आना आपके भीतर निजी बदलाव, आध्यात्मिक उत्थान या स्वीकार किए जाने की राह देख रहे छुपे डर का भी संकेत हो सकता है। टुडे और बिजनेस इनसाइडर में छपी ताजा गाइड में बताया गया है कि कैसे सांप का रंग, बर्ताव और आपकी भावनाएं मिल उस संदेश को को पढ़ते हैं जिसे आपका जागता दिमाग नजरअंदाज कर देता है। (Photo : Internet)

सांप को सपने क्यों देखता है दिमाग : न्यूरोसाइंटिस्ट के मुताबिक इनसानों में सापों के प्रति हमेशा से डर (प्राइमल फियर) रहा है। इसलिए ये जब भी वो किसी बात, स्थिति या सोच से डर महसूस करता है, तो वो उसके संकेत के तौर पर ये तस्वीर उभरती है। (Photo : Internet)

सांप के दोहरे मायरे : अलग-अलग संकृतियों में सांप का अर्थ इलाज (एस्क्लेपियस स्टाफ) और खतरे (ईडन का सर्प) से लगाया जाता है। ये एक जीव के दो विरोधाभासी पक्ष को दिखाता है। (Photo : Internet)

यूनिवर्सल आकार : धुंधले सपने में भी दिमाग लंबे और घुमावदार आकार को साफतौर से पहचान सकता है। इससे सांप किसी ऐसी स्थिति का संकेत देते हैं, जो आसानी से समझ नहीं आ रही हैं, रहस्य है या बदलाव लाने वाली है। (Photo : Internet)

सपने में सांप का बर्ताव रखता है मायने : सपने में सांप अगर काटता हुआ या फुंकारता हुआ नजर आ रहा है, तो इसका मतलब किसी तीखी आलोचना या धोखे से है जिसे पचाने में आपको दिक्कत हो रही है। सपने में आपको कसना या जकड़ना किसी रिश्ते या जिम्मेदारी के बंधन का संकेत है, जिसमें आपका दम घुट रहा है। वहीं, केंचुली छोड़ते हुए दिखना निजी बदलाव, जैसे नौकरी छोड़ना, किसी आदत को छोड़ना या खुद में बेहतरी के लिए सुधार का संकेत हो सकता है। सपने आपको दिख रहा सांप अगर कुंडली मारकर बैठा है, मगर कुछ नहीं कर रहा है। ये किसी ऐसी समस्या का संकेत हो सकता है, जिसे आप लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। जबकि उसका शांति से चले जाना बताता है कि आपने अपने किसी डर का सामना किया है या किसी पुरानी घटना की चुभन अब कम हो गई है। (Photo : Internet)

सांप के रंग के हैं अलग अर्थ : सपने में काले या गहरे रंग का सांप दिखना अनजाने या अवचेतन मन के डर का संकेत होता है। हरे रंगा का सांप दिखने का अर्थ है जलन, पैसों की तंगी या सुधार की शुरुआत, दिल से जुड़ा बदलाव बताती है। चटकीले पैटर्न (पीला या कोरल) वाले सांप किसी तुरंत ध्यान देने वाली धमकी या आपका ध्यान खींचने वाले शख्स का संकेत हो सकती है। (Photo : Internet)

खास संकेत : सपने में रैटल स्नेक का दिखना जीवन में किसी लगातार बनी हुई शोर मचाने वाली, मगर छोटी समस्या की तरफ इशारा करता है। इसके उलट पाइथन/एनाकोंडा जैसा सांप सपने में नजर आने का मतलब है भावनाओं या जिम्मेदारियों का ऐसा बोझ है जो आपका समय और ताकत दोनों निचोड़ रहा है। और सपने में कोबरा नजर आना किसी दुश्मन या बड़ी हस्ती को भड़काने के डर का संकेत होता है। इसके अलावा सांपों की संख्या के भी अलग मायने हैं। जैसे सपने में दिखा एक सांप एक तनाव का संकेत है, जबकि सांपों का झुंड दिखना ऑफिस के टॉक्सिक माहौल या दोस्तों की संगत का इशारा है। (Photo : Internet)