जब चटपटा भी चाहिए और हेल्दी भी, तो बनाएं शेफ संजीव कपूर की ये सुपरहिट स्टार फेवरेट डिश!

क्या आप भी एक ऐसे रेसिपी की तलाश में हैं जो झटपट बन जाएं और साथ ही सेहतमंद के साथ स्वादिष्ट भी हो तो ट्राई करे ये फेमस डिश ।

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 17:12
Story continues below Advertisement
क्या आप भी एक ऐसे रेसिपी की तलाश में हैं जो झटपट बन जाएं और साथ ही सेहतमंद के साथ स्वादिष्ट भी हो तो ट्राई करे ये फेमस डिश ।
क्या आप भी एक ऐसे रेसिपी की तलाश में हैं जो झटपट बन जाएं और साथ ही सेहतमंद के साथ स्वादिष्ट भी हो तो ट्राई करे ये फेमस डिश ।

फेमस शेफ संजीव कपूर की ये खास डिश बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस ने अपने डाइट चार्ट में भी शामिल की है।

शेफ ने इस डिश को बनाते वक्त हेल्थ का ध्यान रखा है और शरीर में न्यूट्रीशन पहुंचाने का भी काम किया है। इस खास और बेहतरीन डिश का नाम है फलाफल।

फलाफल एक लोकप्रिय मेडिटेरेनियन स्नैक है जो अब इंडियन अंदाज में भी मशहूर हो गया है। शेफ संजीव कपूर इस हेल्दी और क्रिस्पी फूड को स्प्राउट्स के साथ और भी पौष्टिक बना रहे हैं।

यह रेसिपी न सिर्फ झटपट बनती है, बल्कि इसमें बहुत कम तेल भी लगता है। इसमें इस्तेमाल हुए स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

इसे बनाने के लिए किन- किन चीजों की जरूरत हैं?
कई तरह के अंकुरित चने
हरा प्याज
धनिया की पत्तियां
बारीक कटा लहसुन
ब्रेड के टुकड़े
रोजाना यूज किए जाने वाले मसाले
मीठा सोडा (बेकिंग सोडा)
तलने के लिए तेल

एक बड़े कटोरे में मिक्स स्प्राउट्स, हरा प्याज, हरी पत्तियां और धनिया मिलाएं। अब इन्हें ब्लेंडर में डालकर दरदरा पीसें। पहले ब्लेंड के बाद, अब इसमें डालें लहसुन, नमक और सारे मसाले। फिर से तब तक पीसें जब तक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए।

अब इस मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स और एक चुटकी मीठा सोडा डालें। इससे मिक्सचर बाइंड होगा और अच्छे से बनेगा। अब इस तैयार हुए मिक्सचर को हाथों से छोटे बॉल्स या टिक्की का आकार बना लें।

कढ़ाई में तेल गरम करें और फलाफल बॉल्स को धीमी आंच पर तब तक तलें जब तक वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं। फलाफल बॉल्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम होते हैं। इन्हें दही या हरी चटनी के साथ परोसें ।

यह रेसिपी इंस्टाग्राम पर संजीव कपूर द्वारा साझा की गई है और इसे बड़ी संख्या में हेल्थ-लवर्स ने अपनाया है। अपन घर आए मेहमान को भी ये बेहतरीन डिश पेश कर सकते हैं।

Story continues below Advertisement