हर दिन की शुरुआत हम अलग-अलग तरीके से करते हैं कोई चाय से, कोई कॉफी से, तो कोई बस भागदौड़ में बिना कुछ लिए निकल जाता है। लेकिन आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो यह शरीर के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं। यह एक बेहद आसान आदत है, लेकिन इसके फायदे चौंकाने वाले हो सकते हैं।
