अप्रैल की दस्तक के साथ ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगती है। बाहर तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर देते हैं, तो घर के अंदर उमस भरी गर्मी चैन छीन लेती है। ऐसे हालात में ठंडक पाने का सबसे आसान सहारा एसी बन जाता है। एसी की ठंडी हवा कुछ ही मिनटों में राहत देती है और तपते माहौल को सुकून में बदल देती है। लेकिन यह आराम हमेशा बिना कीमत के नहीं आता। लंबे समय तक एसी में रहने से शरीर धीरे-धीरे इसके असर को महसूस करने लगता है।
कई लोगों को स्किन में खिंचाव, गले में सूखापन या हल्की बेचैनी महसूस होने लगती है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। असल में, एसी सिर्फ ठंडक ही नहीं देता, बल्कि कमरे की हवा की प्रकृति भी बदल देता है, जिसका असर हमारी सेहत और आराम दोनों पर पड़ सकता है।
एसी की ठंडी हवा, लेकिन छिपी है एक परेशानी
घंटों एसी में बैठने के बाद अक्सर स्किन खिंची-खिंची लगती है, गला सूखने लगता है और आंखों में जलन महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एसी कमरे की हवा से नमी खींच लेता है, जिससे वातावरण बेहद सूखा हो जाता है। यह सूखापन शरीर और त्वचा दोनों को प्रभावित करता है।
सूखी हवा से बढ़ सकती हैं ये दिक्कतें
लगातार एसी में रहने से स्किन रूखी हो जाती है, होंठ फटने लगते हैं और सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है। जिन लोगों को साइनस या एलर्जी की समस्या है, उनके लिए यह स्थिति और भी मुश्किल बन सकती है।
इन समस्याओं से राहत पाने के लिए एक आसान घरेलू उपाय है—कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखना। यह तरीका बिल्कुल नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है। बाल्टी से पानी धीरे-धीरे हवा में मिलकर कमरे की नमी बनाए रखता है।
इस देसी उपाय से स्किन हाइड्रेट रहती है, गले का सूखापन कम होता है और सांस लेना आसान हो जाता है। साथ ही, कमरे का वातावरण भी बेहतर बना रहता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
घर और सेहत दोनों को फायदा
सूखी हवा सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि घर के फर्नीचर और पौधों पर भी असर डालती है। लकड़ी में दरारें आ सकती हैं और पौधे मुरझाने लगते हैं। पानी की बाल्टी रखने से यह असर काफी हद तक कम हो जाता है।
बेहतर नींद के लिए कारगर उपाय
अगर कमरे में हल्की नमी बनी रहती है, तो गला सूखने और बार-बार नींद टूटने की समस्या कम हो जाती है। इससे नींद गहरी और आरामदायक आती है।
बाल्टी को कमरे के कोने या खिड़की के पास रखें और पानी रोज बदलें। चाहें तो इसमें नींबू के छिलके या एसेंशियल ऑयल मिलाकर खुशबू भी बढ़ा सकते हैं।
ध्यान रखने वाली जरूरी बात
हालांकि यह देसी जुगाड़ असरदार है, लेकिन ज्यादा बेहतर रिजल्ट के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल एक अच्छा विकल्प हो सकता है।