गर्मी का मौसम शुरू होते ही खानपान की आदतों में बदलाव आना स्वाभाविक है। इस दौरान लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो हल्की हों, जल्दी पचें और शरीर को ठंडक दें। इन्हीं में चावल भी शामिल है, जिसे लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। कुछ लोग इसे गर्मियों के लिए बेहतरीन मानते हैं, तो कुछ इसे भारी और सुस्ती लाने वाला समझते हैं। दरअसल, चावल को लेकर सही जानकारी की कमी ही भ्रम पैदा करती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप चावल कैसे पकाते हैं और किस तरह से खाते हैं।
