भारत में हेल्दी नाश्ते के तौर पर भुने हुए चने को खूब पसंद किया जाता है। ये चने सालों से हमारे खाने का हिस्सा रहे हैं और आज भी हर उम्र के लोग इन्हें पसंद करते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ताकत देते हैं और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अब अक्सर लोग सोचते हैं कि भुने चने को किस तरह से उनको इस से ज्यादा फायदा मिलेगा छिलके के साथ खाएं या बिना छिलके के बिना।
