गर्मियों के मौसम में खाने-पीने की आदतें सीधा असर पाचन पर डालती हैं। इस दौरान लोग ऐसे खाद्य पदार्थों को ज्यादा पसंद करते हैं जो पेट को ठंडक दें और आसानी से पच जाएं। दही और छाछ दोनों ही भारतीय खाने का अहम हिस्सा हैं और लंबे समय से इन्हें सेहतमंद माना जाता रहा है। दही को पोषक तत्वों और अच्छे बैक्टीरिया के कारण लाभकारी बताया जाता है, वहीं छाछ को हल्का, ठंडक देने वाला और ताजगीभरा पेय माना जाता है। अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि पाचन के लिए कौन-सा विकल्प ज्यादा असरदार है। कुछ लोग दही को रोजमर्रा के भोजन का हिस्सा बनाते हैं तो कुछ खाने के बाद छाछ पीना पसंद करते हैं।
