ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले नजर आ रहा है। एशिया पर हल्का दबाव बना हुआ है। SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार कर रहा है। DOW FUTURES में 50 अंकों की कमजोरी देखने को मिल रही है। कल का दिन अमेरिकी बाजारों के लिए सुस्त रहा था, हालांकि NASDAQ टेक शेयरों के सपोर्ट से ALL TIME HIGH पर पहुंचा।
S&P 500, Nasdaq रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। टेक शेयरों में खरीदारी से Nasdaq में रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली। Dow कल 48 अंक की हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ है। अगस्त मैन्युफैक्चरिंग PMI अनुमान से बेहतर रही है और ये जुलाई में 59.5 के मुकाबले अगस्त में 59.9 पर रही है। अगस्त में प्राइवेट जॉब डेटा अनुमान से कम रहा है। 6.13 लाख अनुमान के मुकाबले 3.74 लाख जॉब जुड़ी है। इधर 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.30% पर है। डॉलर पर दबाव देखने को मिला है और यह 3 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कच्चे तेल पर दबाव देखने को मिल रहा है और ब्रेंट क्रूड 71 डॉलर के करीब पहुंच गया है। इधर OPEC हर महीने 4 लाख बैरल उत्पादन बढ़ाने पर कायम रहा है।
आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 26.50 अंक की बढ़त के साथ 17,126.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 0.09 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है जबकि STRAITS TIMES 0.06 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 17,480.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 26,349.54 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी 0.74 फीसदी की गिरावट कामकाज कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट 0.33 फीसदी चढ़ा है।