Global Market: एशिया की मजबूत शुरुआत, SGX NIFTY 135 अंक ऊपर

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है।

अपडेटेड Aug 23, 2021 पर 12:09 PM
Story continues below Advertisement

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है।  SGX NIFTY में 135 POINT का शानदार उछाल देखने को मिला है। DOW FUTURES भी करीब 50 अंक ऊपर है।अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त पर बंद हुए थे। 

विदेशी बाजार से संकेत

शुक्रवार को Dow 226 अंक चढ़कर फिर 35,000 के पार निकल गया है। टेक शेयरों में तेजी से Nasdaq में 172 अंक उछला है। S&P 500 में भी 0.80% की तेजी रही। ब्रेंट क्रूड  65 डॉलर पहुंचा है औऱ ये   4 महीने के निचले स्तर पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते ब्रेंट 8% गिरा है।  9 महीने में सबसे कमजोर हफ्ता रहा है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.26% के करीब
पहुंचा है ।डॉलर इंडेक्स 93.47 फीसदी पहुंचा है। पिछले हफ्ते MSCI इंडेक्स में करीब 5% की गिरावट है। शुक्रवार को Jackson hole में Fed चेयरमैन की Speech है। इस हफ्ते US में Q2 GDP आंकड़ों पर  नजर रहेगी।

 

एशियाई बाजार

इधर आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रही है।  SGX NIFTY 173.00 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। । निक्केई 1.73 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है जबकि STRAITS TIMES 0.18 फीसदी की बढ़त  के साथ कामकाज कर रहा है।  वहीं, ताइवान का बाजार 2.23 फीसदी की बढ़त  के साथ 16,705.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.25 फीसदी की बढ़कर 25,409.92 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.36 फीसदी की  तेजी  दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 1.24 फीसदी  का बढ़त दिखा रहा है। 


 सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।