Global Market: US में आज आएंगे जुलाई महंगाई के आंकड़े, एशियाई बाजारों में हो रहा मिला-जुला कारोबार

GLOBAL बाजारों से आज मिलेजुले संकेत मिल रहे है। कुछ एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहे है।

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement

GLOBAL बाजारों से आज मिलेजुले संकेत मिल रहे है।  कुछ एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहे है।  SGX NIFTY में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है वहीं  DOW FUTURES पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।  कल नए शिखर पर  US के INDICES DOW और S&P 500 बंद हुए।  सीनेट से 550 BILLION का infrastructure bil पास होने से बजार में जोश है।

विदेशी बाजार से संकेत

अमेरिकी बाजारों में कल मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। Dow कल 163 अंक चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 ने भी नया रिकॉर्ड स्तर छुआ। टेक शेयरों में दबाव से Nasdaq करीब 0.50% फिसला जबकि फाइनेंशियल और इंडस्ट्रियल शेयरों से बाजार को सहारा मिला।

इधर US Senate से  550 billion डॉलर के  इंफ्रा प्लान को मंजूरी दे दी है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.35% के करीब पहुंचा है। यूरोप, US में मांग बढ़ने से कच्चे तेल में उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड करीब 2.5% चढ़कर फिर 71 डॉलर के पास पहुंचा है। डॉलर इंडेक्स 93.11 के ऊपर निकला है। US में आज  जुलाई महंगाई के आंकड़े आएंगे।
जुलाई में महंगाई 5.3% रहने का अनुमान है।

GLOBAL MARKETS: एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार,SGX NIFTY में हल्की गिरावट


एशियाई बाजार


इधर आज एशियाई बाजारों में  मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रही है।  SGX NIFTY 38.00 अंक ऊपर  कारोबार कर रहा है। । निक्केई 0.62  फीसदी की बढ़त  दिखा रहा है जबकि STRAITS TIMES 0.41 फीसदी की गिरावट  के साथ कामकाज कर रहा है।  वहीं, ताइवान का बाजार 0.36 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 17,262.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.73 फीसदी की बढ़त के  साथ 26,798.91
 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.21 फीसदी की गिरावट दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.21फीसदी  की बढ़त दिखा रहा है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।