MSCI इंडिया इंडेक्स में लॉरस लैब्स, लेन्सकार्ट सॉल्यूशंस, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और ग्रो की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स की एंट्री हुई है। दूसरी ओर एस्ट्रल, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज को इंडेक्स से हटा दिया गया है। ऐसा ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI ने अपने अगस्त 2026 के रिव्यू के तहत किया है। MSCI ने कहा कि ये बदलाव 31 अगस्त को ट्रेडिंग बंद होने के बाद लागू होंगे और 1 सितंबर से प्रभावी होंगे।
अगस्त रिव्यू की घोषणा 12 अगस्त को की गई थी। 4 शेयरों के शामिल होने और 3 के हटने से, MSCI इंडिया इंडेक्स में शामिल कंपनियों की संख्या 165 से बढ़कर 166 हो जाएगी। MSCI इंडिया इंडेक्स को भारतीय इक्विटी बाजार के लार्ज-कैप और मिड-कैप सेगमेंट को दर्शाने के लिए बनाया गया है। MSCI के अनुसार, यह भारत के इक्विटी मार्केट का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा कवर करता है।
इस बेंचमार्क को वे ग्लोबल इन्वेस्टर्स और फंड्स फॉलो करते हैं, जो भारतीय इक्विटी में निवेश करना चाहते हैं। इस इंडेक्स को ट्रैक करने वाले पैसिव फंड्स और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF), इंडेक्स में बदलाव होने पर अपनी होल्डिंग्स में एडजस्टमेंट कर सकते हैं।
4 नई एंट्रीज से कितना आ सकता है निवेश
नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, लॉरस लैब्स और 3 अन्य कंपनियों के MSCI इंडिया इंडेक्स में शामिल होने से 60 करोड़ डॉलर तक का निवेश आ सकता है। लॉरस लैब्स में 59.8 करोड़ डॉलर, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में 35.2 करोड़ डॉलर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 31 करोड़ डॉलर और ग्रो में 25.6 करोड़ डॉलर का निवेश आने की संभावना है।
लेन्सकार्ट और ग्रो भारतीय शेयर बाजारों में नई लिस्ट हुई बड़ी कंपनियों में शामिल हैं। लेन्सकार्ट ने 10 नवंबर, 2025 को शेयर बाजार में एंट्री की थी, जबकि बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स दो दिन बाद लिस्ट हुई थी। दोनों ही अपनी लिस्टिंग के 10 महीनों के अंदर MSCI इंडिया इंडेक्स में शामिल हो गई हैं।
3 कंपनियों के बाहर होने से कितना आउटफ्लो
नुवामा अल्टरनेटिव के मुताबिक, इंडेक्स से बाहर किए जाने से एस्ट्रल से 13.8 करोड़ डॉलर, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज से 16.9 करोड़ डॉलर और SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज से 14.3 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो हो सकता है। एस्ट्रल और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज को MSCI इंडिया स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल किया जाएगा।
बदलाव के तहत MSCI इंडिया स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल किए जाने वाले शेयर
क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस
MSCI इंडिया स्मॉलकैप इंडेक्स से हटाए जाने वाले शेयर
एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस
GMR पावर एंड अर्बन इंफ्रा
निप्पॉन इंडिया लाइफ एसेट मैनेजमेंट
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।