GLOBAL MARKETS से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। SGX NIFTY और Dow Futures भी ऊपर नजर आ रहा है। कल अमेरिका में Dow jones और S&P नया High लगाने के बाद नीचे आए।
GLOBAL MARKETS से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। SGX NIFTY और Dow Futures भी ऊपर नजर आ रहा है। कल अमेरिका में Dow jones और S&P नया High लगाने के बाद नीचे आए।
विदेशी बाजार से संकेत
Dow में कल 107 अंक की गिरावट देखने को मिली है और ये 35100 के पास पहुंचा। Nasdaq में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। S&P 500 में फ्लैट कारोबार हो रहा है। बॉन्ड खरीदारी घटाने की चर्चा और डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों से बाजार पर दबाव बना हुआ है। टेक और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। Boston & Atlanta के Fed के प्रेसिडेंट की मांग है कि बॉन्ड खरीदारी में कटौती की जाए।
इधर 10 साल की US बांड यील्ड बढ़कर 1.32% पर आ गई है।कल 67.6 डॉलर तक फिसलने के बाद कच्चा तेल थोड़ा संभला है। ब्रेंट क्रूड का भाव फिर 69 डॉलर के ऊपर निकला है। Comex पर सोने का भाव 1730 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। दूसरी और क्रिप्टो करेंसी Bitcoin में उछाल देखने को मिला है और यह 46,000 डॉलर के पार निकला है।
एशियाई बाजार
इधर आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 19.00 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। । निक्केई 0.31 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है जबकि STRAITS TIMES 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.56 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 17,386.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 26,281.16
के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.65 फीसदी की गिरावट दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.21 फीसदी टूटा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।