Assembly Byelection 2024: BJP और RLD ने की उपचुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग, ये कारण दिया

प्रवक्ता के मुताबिक, पत्र में अनुरोध किया गया कि आयोग ने उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर घोषित की है, जबकि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व और पूजन का विशेष महत्व है। बड़ी संख्या में लोग कार्तिक पूर्णिमा के स्नान और पूजन करने के लिए जाते है

अपडेटेड Oct 17, 2024 पर 8:53 PM
Story continues below Advertisement
Assembly Byelection 2024: BJP और RLD ने की उपचुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग से प्रदेश की 10 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर करने का आग्रह किया। बीजेपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित करते हुए एक पत्र अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। उन्होंने बताया कि पत्र में उपचुनाव की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

प्रवक्ता के मुताबिक, पत्र में अनुरोध किया गया कि आयोग ने उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर घोषित की है, जबकि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व और पूजन का विशेष महत्व है। बड़ी संख्या में लोग कार्तिक पूर्णिमा के स्नान और पूजन करने के लिए जाते है।

पत्र में कहा गया कि कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले में प्रतिभाग और पूजन के लिए तीन-चार दिन पहले ही लोग पहुंच जाते है।


पत्र के मुताबिक, “कार्तिक पूर्णिमा के कारण बहुसंख्यक मतदाता उपचुनाव में मतदान से वंचित हो सकते हैं।”

प्रतिनिधि मंडल ने पत्र में कहा कि निर्वाचन आयोग शत् प्रतिशत मतदान के लिए संकल्पित है। ऐसी स्थिति में कार्तिक पूर्णिमा के कारण उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम हो सकता है। इसलिए उपचुनाव की तारीख 13 के बजाय 20 नवंबर को करना ठीक होगा।

इस बीच, BJP के सहयोगी RLD ने भी उपचुनाव 20 नवंबर को कराने की मांग की।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने ‘X’ पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर मीरापुर विधानसभा का उपचुनाव गंगा स्नान के कारण 13 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर करने की मांग की।”

Nayab Singh Saini: नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार संभाली हरियाणा की कमान, अनिल विज समेत 13 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी समेत दिग्गज रहे मौजूद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।