Assembly Election 2023: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के कार्यक्रम की घोषणा से पहले चुनाव आयोग (Election Commission) ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सुचारू संचालन के मद्देनजर रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को अपने पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई है। चुनाव आयोग के पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों की दिनभर होने वाली इस बैठक का मकसद ये सुनिश्चित करने के लिए रणनीति को सुव्यवस्थित करना है कि आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) प्रभावी ढंग से लागू हो और धन व बाहुबल पर लगाम कसी जा सके।
