Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 22, 2023 / 6:39 PM IST

Assembly Elections 2023 Highlights: 'मुख्यमंत्री का बेटा खुद कह रहा पापा की सरकार अब नहीं आएगी', पीएम मोदी का सीएम अशोक गहलोत पर तंज

Rajasthan Assembly Elections 2023 Highlights: राजस्थान के शाहपुरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, "लाल डायरी में मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) का बेटा खुद गारंटी दे रहा है कि पापा की सरकार अब नहीं आएगी।" पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस दशकों से कह रही है कि गरीबी खत्म करेगी। क्या कांग्रेस देश में गरीबी खत्म कर पाई। बीजेपी की सरकार ने 5 साल में साढ़े 13 करोड़ से अधिक लोगों से गरीबी से बाहर निकाला है

Assembly Elections 2023 Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के शाहपुरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को घोषणापत्र को 'गुमराह पत्र' बताया। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस ने कल अपना 'गुमराह पत्र' जारी किया है। इस गुमराह पत्र में वही चालाकी दिखाई है, जो पिछले 7 दशकों से कांग्रेस करती आ रही है। कांग्रेस दशकों से कह

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी
NOVEMBER 22, 2023 / 6:39 PM IST

Assembly Elections 2023 Live:​ राहुल गांधी के 'पनौती' वाले बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, खड़गे पर भी कार्रवाई की मांग

पांच राज्यों में जारी चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'पनौती' वाली टिप्पणी पर विवाद गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए 'पनौती' वाले बयान को लेकर बुधवार को राहुल गांधी के खिलाफ आक्रमण तेज कर दिया है। बीजेपी ने बुधवार को चुनाव आयोग से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

पार्टी महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल और एक अन्य पदाधिकारी ओम पाठक सहित पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ भी निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की। उन पर यह झूठा दावा करने का आरोप लगाया कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उनकी जाति गुजरात की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में शामिल थी। पाठक ने कहा कि घांची जाति को 1999 में ओबीसी सूची में शामिल किया गया था जबकि मोदी 2001 में मुख्यमंत्री बने थे।

    NOVEMBER 22, 2023 / 5:51 PM IST

    Rajasthan Election 2023 Live: मोदी जी अगर फकीर हैं तो BJP सबसे अमीर पार्टी कैसे बनी? प्रियंका ने पूछा सवाल

    राजस्तान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। प्रियंका ने पूछा कि मोदी जी अगर फकीर हैं तो इनके कार्यकाल में BJP सबसे अमीर पार्टी कैसे बनी? जो दिन-रात टीवी और अखबारों में मोदी जी के लाखों-करोड़ों रुपए के विज्ञापन दिखते हैं। उसके लिए पैसा कहां से आता है? राजस्थान के शाहपुरा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि राजस्थान की जनता का विश्वास हमारे साथ है, वो BJP के छलावे में नहीं आने वाली। कांग्रेस भारी बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है।

      NOVEMBER 22, 2023 / 5:34 PM IST

      Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: राहुल गांधी अग्निपथ योजना पर उठाए सवाल

      चुनावी राज्य राजस्तान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेना में अल्पकालिक भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि यह योजना लाकर, देश की रक्षा करने के लाखों युवाओं के सपने तोड़ दिए गए हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता बरकरार रखती है तो राजस्थान में जाति जनगणना कराई जाएगी। राजस्थान के धौलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने अग्निपथ योजना की आलोचना करते हुए कहा कि इसने उन लाखों युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है जो देश की रक्षा करना चाहते थे।

        NOVEMBER 22, 2023 / 5:28 PM IST

        Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: पीएम से क्यों बोलीं प्रियंका गांधी- माफ कीजिए मोदी जी...

        चुनावी राज्य राजस्थान में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि मोदी जी कहते हैं- मुझे वोट दो, पुण्य मिलेगा। मैं उनसे कहना चाहती हूं- माफ कीजिए मोदी जी! लेकिन पुण्य तो अडानी जी का हो जाएगा। वोट जनता का है तो काम भी उनका ही होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने पूछा कि मोदी जी अगर फकीर हैं तो इनके कार्यकाल में BJP सबसे अमीर पार्टी कैसे बनी? जो दिन-रात टीवी और अखबारों में मोदी जी के लाखों-करोड़ों रुपए के विज्ञापन दिखते हैं... उसके लिए पैसा कहां से आता है?

          NOVEMBER 22, 2023 / 5:13 PM IST

          Telangana Assembly Elections 2023 Live: मायावती ने महिला आरक्षण पर उठाया सवाल

          बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने चुनावी राज्य तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण पर सवाल उठाया। उत्त प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात की गई है, उसमें SC, ST एवं OBC वर्ग की महिलाओं को अलग से कोई भी आरक्षण नहीं दिया गया है। मायावती ने लोगों से यह भी कहा कि वे जाति आधारित गणना की कांग्रेस की मांग के झांसे में नहीं आएं।

            NOVEMBER 22, 2023 / 4:45 PM IST

            Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: राहुल गांधी बोले- 'जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता....'

            कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान के नदबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता, तीन लोग होते हैं। एक सामने से आता है, एक पीछे से आता है और एक दूर से देखता है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का है। वे सामने से टीवी में आते हैं और हिंदू-मुस्लिम, नोटबंदी, GST कहते हैं। पीछे से अडाणी आता है और आपका पैसा उठाकर ले जाता है। दूसरी तरफ से अमित शाह देखते हैं कि किसी को पता न लग जाए, दबाकर लाठी मारूंगा।"

              NOVEMBER 22, 2023 / 4:29 PM IST

              Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: राहुल गांधी का आरोप- 'मोदी जी की तरह ही मीडिया भी ध्यान भटकाता है'

              कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मीडिया पर आम आदमी के प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी की तरह ही मीडिया भी आपके ध्यान को भटकाने का काम करता है। आपने मीडिया में कभी किसी गरीब किसान को नहीं सुना होगा, लेकिन मोदी जी, क्रिकेट और फिल्मी सितारों को जरूर देखा होगा। टीवी कभी आपको देश का दर्द नहीं दिखाता, क्योंकि वो आापका नहीं, अडानी का है।

                NOVEMBER 22, 2023 / 4:12 PM IST

                Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को बताया 'गुमराह पत्र'

                Assembly Elections 2023 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के शाहपुरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को घोषणापत्र को 'गुमराह पत्र' बताया। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस ने कल अपना 'गुमराह पत्र' जारी किया है। इस गुमराह पत्र में वही चालाकी दिखाई है, जो पिछले 7 दशकों से कांग्रेस करती आ रही है। कांग्रेस दशकों से कह रही है कि गरीबी खत्म करेगी। क्या कांग्रेस देश में गरीबी खत्म कर पाई। बीजेपी की सरकार ने 5 साल में साढ़े 13 करोड़ से अधिक लोगों से गरीबी से बाहर निकाला है।

                  NOVEMBER 22, 2023 / 3:36 PM IST

                  Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: 'मुख्यमंत्री का बेटा खुद कह रहा पापा की सरकार अब नहीं आएगी'

                  राजस्थान के शाहपुरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, "लाल डायरी में मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) का बेटा खुद गारंटी दे रहा है कि पापा की सरकार अब नहीं आएगी।" पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस दशकों से कह रही है कि गरीबी खत्म करेगी। क्या कांग्रेस देश में गरीबी खत्म कर पाई। बीजेपी की सरकार ने 5 साल में साढ़े 13 करोड़ से अधिक लोगों से गरीबी से बाहर निकाला है।

                    NOVEMBER 22, 2023 / 3:14 PM IST

                    Telangana Assembly Elections 2023 Live: असदुद्दीन औवेसी ने अपने भाई का किया बचाव

                    AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने अपने भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के धमकी वाले वीडियो पर कहा कि यदि समय रात 10:01 बजे होता तो आपको हमें रोकने का पूरा अधिकार है। जब पांच मिनट बाकी है तो वह(पुलिस निरीक्षक) मंच पर क्यों आए?... कानून अनुमति दे रहा है और आप हमें पांच मिनट पहले इसे रोकने के लिए कहते हैं?...यदि रात के 10:01 बजे हैं तो आप एक्शन लीजिए लेकिन ये कैसा व्यवहार है? कोई पांच मिनट में बहुत कुछ कह सकता है। एक वक्ता के लिए शुरूआती और आखिरी वक्तव्य महत्वपूर्ण है। AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को हैदराबाद के ललिताबाग में एक जनसभा को संबोधित करते समय ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर को धमकी दी और उसे मौके से चले जाने के लिए कहा। पुलिस इंस्पेक्टर ने उनसे आदर्श आचार संहिता के तहत समय पर बैठक समाप्त करने के लिए कहा था

                      NOVEMBER 22, 2023 / 2:38 PM IST

                      Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: राहुल गांधी ने बताया- भारत माता हैं कौन?

                      चुनावी राज्य राजस्थान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम सब 'भारत माता की जय' करते हैं, लेकिन ये 'भारत माता' हैं कौन? 'भारत माता' देश की जनता है। जब हम 'भारत माता की जय' करते हैं तो हम देश की जनता, आपके माता-पिता, उनके माता-पिता यानी सभी की जय करते हैं।

                        NOVEMBER 22, 2023 / 2:20 PM IST

                        Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: '3 दिसंबर को कांग्रेस जा रही है और BJP आ रही'

                        राजस्थान के पाली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "गहलोत साहब आप राजस्थान में पेपर लीक करवाते रहें। अब मैं गहलोत साहब को बताने आया हूं कि राजस्थान की जनता ने आपका (अशोक गहलोत) पेपर लीक कर दिया है। अभी से तय हो गया है कि 3 दिसंबर को कांग्रेस जा रही है और बीजेपी आ रही है। ये कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार भारत की राजनीति के राहु और केतु हैं। भारत के भविष्य पर जितने भी ग्रहण आए ये गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के कारण ही आए हैं।"

                          NOVEMBER 22, 2023 / 1:44 PM IST

                          Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: 'कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार राजनीति के राहु और केतु हैं'

                          राजस्थान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार भारत की राजनीति के राहु और केतु हैं। भारत के भविष्य पर जितने भी ग्रहण आए...ये गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के कारण ही आए।

                            NOVEMBER 22, 2023 / 1:26 PM IST

                            Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए: अमित शाह

                            राजस्थान के पाली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां के 40 लाख युवाओं के साथ छल किया है। राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा के जितने पेपर 5 साल में लीक हुए, उतने देश में कहीं नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान की जनता ने गहलोत सरकार के पेपर लीक कर दिए हैं- 3 दिसंबर को कांग्रेस जा रही है और बीजेपी आ रही है।

                              NOVEMBER 22, 2023 / 12:57 PM IST

                              Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: पीएम मोदी के रोड शो पर गहलोत का सवाल

                              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को जयपुर में हुए रोड शो पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उनका (PM मोदी) 9 किलोमीटर का रोड शो था। वे (बीजेपी) इतने घबराए हुए थे कि सारा रूट खत्म करके, बाहर के लोगों को बुलाकर और शहर में रोड शो किया जहां पहले से ही भीड़ रहती है। सीएम ने कहा कि वे हमारे राज्य के मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं... इनके जितने नेता आ रहे हैं सभी भड़काने वाली बातें कर रहे हैं।

                                NOVEMBER 22, 2023 / 12:47 PM IST

                                Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: 'कांग्रेस ने राजस्थान को दंगों में अग्रणी बना दिया'

                                पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को दंगों में अग्रणी बना दिया। कांग्रेस ने राजस्थान को पेपर लीक में अग्रणी बना दिया। कांग्रेस ने राजस्थान को तुष्टिकरण में अग्रणी बना दिया। ये है कांग्रेस का चेहरा, चरित्र और कारनामे। उन्होंने कहा कि और हम बीजेपी के लोग कीचड़ में भी कमल खिलाने वाले लोग हैं। बीजेपी राजस्थान को विकास में अग्रणी बनाएगी। पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में हर सरकारी भर्ती में घोटाला किया है। कांग्रेस के नेताओं और उनके करीबियों के बीच ऐसा कारोबार है कि उनके बच्चे तो अफसर बन गए और आपके बच्चे चुन-चुन करके बाहर कर दिए गए। इसलिए ऐसे लोगों को राजस्थान की धरती से चुन-चुनकर साफ करना है।

                                  NOVEMBER 22, 2023 / 12:29 PM IST

                                  Assembly Elections 2023 Live: पेपर लीक और भ्रष्टाचार का मुद्दा गहलोत के लिए चुनौती

                                  राजस्थान के मतदाताओं का कहना है कि पेपर लीक और भ्रष्टाचार का मुद्दा सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती हैं जो चुनाव नतीजे तय करने में बड़ी भूमिका भी निभा सकते हैं। अजमेर, नागौर, डीडवाना, सीकर और कुछ अन्य इलाकों में कई ऐसे मतदाता भी मिले जो बीजेपी की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर अलवर से सांसद महंत बालकनाथ को राजस्थान का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। कई मतदाताओं ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल को अपनी पसंद बताया।

                                    NOVEMBER 22, 2023 / 12:24 PM IST

                                    Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: 'कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की गुलाम बनकर रह गई है'

                                    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ना दलितों की है, ना पिछड़ों की, ना आदिवासियों की और ना गरीब की। कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की गुलाम बनकर रह गई है। पीएम ने कहा कि आदिवासी समाज को न्याय मिले, इसलिए पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान शुरू किया गया है। ये योजना 24 हजार करोड़ रुपए की है, जो आदिवासी समाज का जीवन बदलने वाली है। जब तक इस देश का एक भी गरीब चिंता में है, तब तक मोदी निश्चिंत नहीं हो सकता है।

                                      NOVEMBER 22, 2023 / 12:10 PM IST

                                      Assembly Elections 2023 Live: 'कांग्रेस के हर झूठे वादों पर भारी है मोदी की गारंटी'

                                      चुनावी राज्य राजस्थान के सागवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी कांग्रेस के हर झूठे वादों पर भारी है। जहां कांग्रेस से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों के अपने शासन काल में जो सोचा तक नहीं, वो बीते 10 साल में आपके सेवक ने देशवासियों के चरणों में समर्पित कर दिया। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि किसी ने सोचा नहीं था कि गरीबों को मुफ्त इलाज मिलेगा। आयुष्मान भारत योजना और जनऔषधि केंद्रों ने ये भी संभव कर दिखाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो गरीब को, आदिवासी को झुग्गियों में रखा, खुले में शौच के लिए मजबूर किया, धुएं में रखा, पानी के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर किया।

                                        NOVEMBER 22, 2023 / 11:49 AM IST

                                        Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: गहलोत का पीएम मोदी पर निशाना

                                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी क्या-क्या बोलते हैं, उन्हें खुद भी पता नहीं होगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप हिंसक और भड़काऊ भाषा का उपयोग कर रहे हैं। आप प्यार-मोहब्बत से बात कीजिए। अगर आपको कटाक्ष करना है और आरोप भी लगाने हैं तो कई शब्द हैं, उनसे काम लीजिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "करौली और धौलपुर जादूगर को साफ-साफ संदेश दे रहे हैं। 3 दिसंबर - जादूगर ही छूमंतर, 3 दिसंबर - कांग्रेस ही छूमंतर।"

                                          NOVEMBER 22, 2023 / 11:38 AM IST

                                          Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: 'जो भूमिका हाईकमान देगी मैं उसी दिशा में चलूंगा'

                                          राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद अपनी भूमिका पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि मेरी भूमिका वही रहेगी जो हाईकमान ने कहा है। मैं खुद की भूमिका तय नहीं करता। जो भूमिका हाईकमान देगी मैं उसी दिशा में चलूंगा। बता दें कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि राजस्थान में अगर दोबारा कांग्रेस की सरकार बनती है तो पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

                                            NOVEMBER 22, 2023 / 11:01 AM IST

                                            Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: वसुंधरा राजे ने की पीएम मोदी की तारीफ

                                            अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पीएम मोदी का लोहा पूरा देश मानता है और आज पूरा विश्व उनका नेतृत्व स्वीकारता है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "देश की जनता 2024 में हैट्रिक के लिए मोदी जी का बेसब्री से इंतजार कर रही है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के माध्यम से लोगों को संबल मिला है। यही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर हमला भी बोला और कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार की योजनाएं सिर्फ अखबारों में हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सभा में उमड़ी भीड़ के बारे में दुष्यंत सिंह से हुई चर्चा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह जनसमूह दिखाता है कि 'हाडोती के मन में राजस्थान में परिवर्तन की भावना कितनी प्रचंड है।'

                                              NOVEMBER 22, 2023 / 10:54 AM IST

                                              Rajasthan Elections 2023 LIVE: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले, 'मैं सभी 200 सीटों से चुनाव लड़ रहा हूं'

                                              राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हम 200 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मुझे लगभग 150 जगहों से अनुरोध मिले हैं लेकिन मैं हर जगह (चुनाव प्रचार के लिए) नहीं जा सकता, इसलिए मैं सभी से अपील कर रहा हूं कि मैं सभी 200 सीटों से चुनाव लड़ रहा हूं...मैं उनसे इस सरकार को दोबारा दोहराने का अनुरोध करता हूं...आपको (लोगों को) यह देखने की जरूरत नहीं है कि स्थानीय स्तर पर कौन चुनाव लड़ रहा है।

                                                NOVEMBER 22, 2023 / 10:31 AM IST

                                                Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: मोदी, गहलोत और वसुंधरा के इर्दगिर्द करवट ले रहा है जनमत

                                                राजस्थान विधानसभा चुनाव में राजनीतिक फलक पर भले ही कई राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दे नजर आ रहे हों, लेकिन जिन तीन प्रमुख चेहरों की शहर से लेकर कस्बों और गांव-ढाणियों तक विमर्श तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका दिख रही है वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सबसे बड़ी ताकत नजर आ रही है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी योजनाओं और 'गारंटी' के माध्यम से व्यापक जनमानस तक पहुंच स्थापित करते दिख रहे हैं।

                                                  NOVEMBER 22, 2023 / 10:26 AM IST

                                                  Assembly Elections 2023 Live: राजस्थान में आज बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां

                                                  राजस्थान विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 25 नवंबर को राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर वोटिंग होगी। आज यानी बुधवार (22 नवंबर) को राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित तमाम दिग्गज चुनाव प्रचार करेंगे। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में अब बारी राजस्थान और तेलंगाना की है। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना। बीजेपी-कांग्रेस चुनाव में जमकर प्रचार-प्रसार कर रही है। इस कड़ी में राजस्थान चुनाव को देखते हुए पार्टियाों ने भी कमर कस ली है।

                                                    NOVEMBER 22, 2023 / 10:14 AM IST

                                                    मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।