Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 24, 2023 / 8:17 PM IST

Rajasthan Elections 2023 Highlights: राजस्थान में इस बार राज बदलेगा या रिवाज? 25 नवंबर को 5 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

Rajasthan Assembly Elections 2023 Highlights: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शनिवार 25 नवंबर को होगा। वोटिंग की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजस्थान के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने वोटिंग की तैयारियों पर कहा, "सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। कुल 51,890 मतदान केंद्र हैं। इसमें लगभग 12,500 पोलिंग बूथ संवेदनशील है, जिसे देखते हुए वेब कास्टिंग, CAPF, वीडियोग्राफी आदि की व्यवस्था की गई है। इससे लोग निर्भीक होकर मतदान कर सकें।" राजनीतिक गलियारों में राज्य के इस चुनाव को राज (सरकार) और रिवाज बदलने की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है

Rajasthan assembly elections 2023 Live updates: राजस्थान में बीते कुछ दशकों में परंपरागत रूप से हर विधानसभा चुनाव में राज यानी सरकार बदल जाती है। कांग्रेस एक बार रहती है फिर दूसरी बार बीजेपी की सरकार आ जाती है। भगवा पार्टी को बाकी बातों के अलावा इस 'रिवाज' से बड़ी उम्मीद है। जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस दावा कर रही है कि इस बार यह रिवाज बदलेगा और दोबारा उसकी सरकार बनेगी। राज्य में कुल

Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर कल मतदान होगा
Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर कल मतदान होगा
NOVEMBER 24, 2023 / 6:39 PM IST

Rajasthan elections 2023 live: 'मेरी चिंता मेरी पार्टी और जनता करेगी', पायलट का पीएम पर पलटवार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि किसी नेता को उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। पायलट ने मतदान से एक दिन पहले कहा, "मेरी चिंता मेरी पार्टी और जनता करेगी।" पीएमम मोदी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर पायलट ने टोंक में पत्रकारों से कहा, "मेरी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मेरी चिंता मेरी पार्टी, मेरी जनता करेगी और हम उसके प्रति समर्पित हैं।" बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को एक रैली में सचिन पायलट के संदर्भ में कहा था, "गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है। पार्टी के लिए जान लगाता है और सत्ता मिलने के बाद 'शाही परिवार' की शह पर उसे दूध में से मक्खी की तरह निकाल करके फेंक दिया जाता है।"

    NOVEMBER 24, 2023 / 5:55 PM IST

    Rajasthan Assembly Election 2023 Live: केंद्रीय मंत्री का दावा- 'राजस्थान में ऐसा बदलाव होगा कि इतिहास बन जाएगा'

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार को कहा कि राज्य के लोग अशोक गहलोत सरकार से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने 2018 में किए गए एक भी वादे को उन्होंने पूरा नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि इस बार राजस्थान में ऐसा बदलाव होगा कि इतिहास बन जाएगा। बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के तहत राज्य के 199 विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवंबर को मतदान होगा। जिलों में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51,507 मतदान केंद्रों पर 5,26,90,146 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

    शेखावत ने न्यूज एजेंसी ANI कहा, "...राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ धोखा किया। 2018 में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया... परिवर्तन के संकल्प के साथ जनता जुटी है, अबकी बार राज बदलेगा और इतनी बुरी तरह बदलेगा कि एक नया इतिहास बनेगा।" केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "2013 में जब बीजेपी को 163 सीट मिली थी और कांग्रेस 21 पर सिमट गई थी, तब भी उन्हें (अशोक गहलोत) करंट का स्पंदन महसूस हुआ था। तब वे यह भांप नहीं पाए थे कि वे जो स्पंदन महसूस कर रहे थे, वह उनकी सरकार को हटाने की सुनामी थी। अभी भी ऐसी ही स्थिति है।"

      NOVEMBER 24, 2023 / 5:17 PM IST

      Rajasthan elections 2023 live updates: लोकसभा स्पीकर ने की मतदान की अपील

      लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने शुक्रवार को कहा, "25 नवंबर को हम लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मना रहे हैं... लोकतंत्र के उत्सव में हम अधिकतम मतदान कर लोकतंत्र की शक्ति बढ़ाने का काम करें... मेरा आग्रह है कि आप निर्धारित समय में राजस्थान की उन्नति, प्रगति और विकास के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करें।"

        NOVEMBER 24, 2023 / 4:15 PM IST

        Rajasthan elections 2023 live updates: बीजेपी का दावा- 2013 की तरह होगी कांग्रेस की हार

        केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार को कहा कि 2013 में जब बीजेपी को 163 सीट मिली थी और कांग्रेस 21 पर सिमट गई थी, तब भी उन्हें (सीएम अशोक गहलोत) करंट का स्पंदन महसूस हुआ था। उन्होंने कहा कि तब वे यह भांप नहीं पाए थे कि वे जो स्पंदन महसूस कर रहे थे, वह उनकी सरकार को हटाने की सुनामी थी। अभी भी (2023 के चुनाव में) ऐसी ही स्थिति है। इससे पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की लहर चल रही है ये मैं महसूस कर रहा हूं। मैं अपील यही करना चाहता हूं कि सभी मतदान ज्यादा करें। मुझे यकीन है इस बार हमारी सरकार फिर से वापस आएगी।

          NOVEMBER 24, 2023 / 3:57 PM IST

          Rajasthan Polls 2023 live: पायलट का दावा- 'राजस्थान में इस बार बदलेगा राज बदलने का रिवाज'

          राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार को दावा किया कि इस बार राज्य में राज बदलने का रिवाज बदलेगा और कांग्रेस सरकार दोबारा बनेगी। पायलट ने दावा किया कि अशोक गहलोत सरकार की कल्याकारी योजनाओं एवं पार्टी की 7 गारंटी के चलते प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज इस बार बदलेगा।

            NOVEMBER 24, 2023 / 3:39 PM IST

            Rajasthan elections 2023 live: 25 नवंबर को मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

            राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के तहत राज्य के 199 विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवंबर को मतदान होगा। जिलों में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51,507 मतदान केंद्रों पर 5,26,90,146 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता शामिल हैं। 2018 में कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं, जबकि भगवा पार्टी ने 73 सीटें जीतीं। बाद में गहलोत ने BSP विधायकों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सीएम बन गए।

              NOVEMBER 24, 2023 / 3:13 PM IST

              Rajasthan elections 2023 live: 25 नवंबर को मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

              राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के तहत राज्य के 199 विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवंबर को मतदान होगा। जिलों में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51,507 मतदान केंद्रों पर 5,26,90,146 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता शामिल हैं। 2018 में कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं, जबकि भगवा पार्टी ने 73 सीटें जीतीं। बाद में गहलोत ने BSP विधायकों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सीएम बन गए।

                NOVEMBER 24, 2023 / 2:50 PM IST

                Rajasthan elections 2023 live updates: कौन होगा राजस्थान का अगला सीएम?

                बीजेपी की तरफ से राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भले ही अब तक सीएम चेहरे के रूप में पेश नहीं किया गया हो, लेकिन उन्होंने अपने वफादार उम्मीदवारों के लिए आक्रामक रूप से प्रचार किया है। अगर उनके 50 या उससे अधिक वफादार चुनाव जीत जाते हैं तो वह फिर से मैदान में आ सकती हैं। राजे के अलावा दीया कुमारी और राजेंद्र राठौड़ जैसे अन्य लोग भी दौड़ में हैं।

                वहीं, कांग्रेस खेमे में 72 साल के गहलोत सीएम की कुर्सी छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। इस बार पूरा चुनावी अभियान उनके इर्द-गिर्द रहा है। पीएम मोदी ने भविष्यवाणी की है कि गहलोत दोबारा कभी सीएम नहीं बनेंगे। सचिन पायलट की कुछ रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन उन्हें अभी भी सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की कुछ रैलियों को छोड़कर उनके समर्थन में कोई चुनावी अभियान नहीं चलाया गया।

                इस सप्ताह जब गहलोत प्रचार के लिए टोंक जिले में गए, तो पायलट मंच पर मौजूद नहीं थे। हालांकि वह उसी जिले से लड़ने वाले चार कांग्रेस उम्मीदवारों में से एक थे। पायलट भले ही अभी महज विधायक हों और उनके पास राज्य में कोई अन्य पद नहीं हो, लेकिन इस चुनाव में उनकी छाया हावी रही।

                  NOVEMBER 24, 2023 / 2:30 PM IST

                  Rajasthan elections 2023 live: जातिगत समीकरण में बदलाव

                  हमारी टीम ने अपनी चुनावी यात्रा के दौरान पाया कि 2018 से जातिगत समीकरण बदल गए हैं क्योंकि पूर्वी राजस्थान में गुर्जर अब भगवा पार्टी की ओर वापस जाते दिख रहे हैं। मेवाड़ क्षेत्र में बीजेपी के खिलाफ राजपूतों का गुस्सा 2018 के बाद से कम हो गया है। 2018 में गुर्जर और पूर्वी राजस्थान के मतदाता यह सोचकर कांग्रेस के साथ चले गए कि उनके नेता सचिन पायलट सीएम बनेंगे। तब सचिन पायलट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पायलट को 2020 में डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष का पद भी गंवाना पड़ा।

                  News18 से बात करते हुए कई गुज्जरों ने पूछा कि कांग्रेस को वोट देने का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि पायलट को इस बार भी सीएम के रूप में पेश नहीं किया गया है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं को अभी भी विश्वास है कि गुर्जर पायलट की पार्टी के खिलाफ वोट नहीं करेंगे। गुरुवार को जयपुर में अपनी-अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। शाह ने कहा कि उन्हें बड़ी जीत का भरोसा है।

                    NOVEMBER 24, 2023 / 2:12 PM IST

                    Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: सीएम गहलोत को जीत का भरोस

                    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस की लहर चल रही है ये मैं महसूस कर रहा हूं। मैं अपील यही करना चाहता हूं कि सभी मतदान ज्यादा करें। मुझे यकीन है इस बार हमारी सरकार फिर से वापस आएगी। इस दौरान चुनाव आयोग की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस भेजे जाने पर कहा, "नोटिस का जवाब दिया जाएगा। यहां चुनाव प्रचार के दौरान 5 राज्यों के उनके मुख्यमंत्री और नेता लोग यहां आए हैं, उन्होंने क्या-क्या बोला है ये पता है।"

                      NOVEMBER 24, 2023 / 1:45 PM IST

                      Rajasthan elections 2023 live: राज्य में बीजेपी-कांग्रेस में है मुख्य मुकाबला

                      राजस्थान में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में माना जा रहा है। कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को मुख्य रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के कामों, उसकी योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित किया। वहीं बीजेपी राज्य में अपराध, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रही है।

                      कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आदि ने चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जबकि भगवा पार्टी के प्रचार अभियान की बागडोर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली। उनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आदि ने प्रचार किया।

                        NOVEMBER 24, 2023 / 1:26 PM IST

                        Rajasthan elections 2023 live: सचिन पायलट ने मतदाताओं से की वोटिंग की अपील

                        कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में लोकतंत्र बहुत मजबूत हो गया है। मतदाता बहुत जागरूक हो गए हैं। ये बहुत खुशी की बात है कि भारत में जब लोकतंत्र स्थापित हुआ था तब से अब तक के इस सफर ने बहुत कुछ देखा और सीखा। उन्होंने कहा कि कल राजस्थान में मतदान होंगे। ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, यहां तमाम मुद्दों को उठाने की कोशिश की गई। कांग्रेस की जो रीति नीति रही उसे लोग पसंद कर रहे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद भाजपा का चुनाव प्रचार यहां उठ नहीं पाया, उनका मामला यहां जमा नहीं। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि सभी अपने मत का उपयोग करें। ताकि लोकतंत्र और मजबूत हो सके।

                          NOVEMBER 24, 2023 / 1:01 PM IST

                          Rajasthan elections 2023 live updates: मतदाताओं ने बताया राजस्थान में इस बार किसकी बनेगी सरकार?

                          राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए जनसभाओं एवं रैलियों का दौर थम चुका है। आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उम्मीद से भरी कांग्रेस में से किस पार्टी ने राजस्थानियों को ज्यादा लुभाया है ये तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा। लेकिन राजस्थान की रेगिस्तानी हवाओं में राजस्थान में इस बार BJP की वापसी होगी या गहलोत राज कायम रहेगा इसके संकते मिल गए हैं। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन होने से यहां मतदान नहीं होगा। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

                            NOVEMBER 24, 2023 / 12:35 PM IST

                            Rajasthan elections 2023 live updates: कैसी हैं मतदान की तैयारियां?

                            राजस्थान के एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 36,101 स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 10,501 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं, जबकि 41,006 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 25 नवंबर को मतदान के दौरान कुल 26,393 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग करवाई जाएगी। हर जिले में स्थित कंट्रोल रूम से इन मतदान केंद्रों पर निगरानी की जाएगी। राज्य भर में 65,277 बैलट यूनिट, 62,372 कंट्रोल यूनिट और 67,580 VVPAT मशीनें रिजर्व मतदान कार्य में उपयोग लाई जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 6,287 माइक्रो ऑब्जर्वर और 6247 सेक्टर अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

                              NOVEMBER 24, 2023 / 12:12 PM IST

                              Telangana Assembly Elections 2023 Live Updates: तेलंगाना में मायावती का कांग्रेस पर हमला

                              बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता अब जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC-ST) की तरह ही अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को आरक्षण देने की मांग को मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने हाल ही में संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक में एससी, एसटी और ओबीसी को अलग से आरक्षण नहीं दिए जाने के लिए केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार की भी आलोचना की। तेलंगाना के पेद्दापल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि अधिकतर पिछड़े वर्गों ने कांग्रेस से एससी-एसटी की तरह ही आरक्षण की मांग की थी जिसने आजादी के बाद लंबे समय तक देश में शासन किया।

                                NOVEMBER 24, 2023 / 11:49 AM IST

                                Rajasthan elections 2023 live updates: कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव में क्या वादा किया है?

                                - जाति आधारित जनगणना
                                - MSP पर कृषि फसलों की खरीद के लिए विधेयक
                                - पंचायत स्तर पर नौकरियों की योजना
                                - पांच साल में 4 लाख सरकारी नौकरियां
                                - परिवार की महिला मुखिया को 10,000 रुपये का वार्षिक मानदेय
                                - 1.04 करोड़ परिवारों को LPG सिलेंडर 500 रुपये में
                                - पशुपालकों से 2 रुपए प्रति किलो गोबर की खरीदी
                                -चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को 25 लाख से 50 लाख रुपये किया जाएगा
                                - सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का कानून
                                - सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए मुफ्त लैपटॉप/टैबलेट
                                - प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के लिए प्रति परिवार 15 लाख रुपये तक का बीमा कवर
                                -मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार को 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा

                                  NOVEMBER 24, 2023 / 11:32 AM IST

                                  Rajasthan elections 2023 live: राजस्थान में बीजेपी किसे बनाएगी सीएम?

                                  भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भले ही सीएम चेहरे के रूप में पेश नहीं किया गया हो, लेकिन उन्होंने अपने उम्मीदवारों के लिए आक्रामक तरीके से प्रचार किया है। अगर उनके 50 या उससे अधिक वफादार चुनाव जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो वह फिर से मैदान में आ सकती हैं। इसके अलावा दीया कुमारी और राजेंद्र राठौड़ जैसे अन्य लोग भी सीएम पद की दौड़ में हैं। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बीजेपी को बहुमत मिलने की स्थिति में मुख्यमंत्री के चयन संबंधी एक सवाल पर कहा कि यहां के विधायक ही इस बारे में फैसला करेंगे।

                                    NOVEMBER 24, 2023 / 11:27 AM IST

                                    assembly elections 2023 live updates: राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस


                                    चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए की गईं 'पनौती' और 'जेबकतरे' संबंधी टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 23 नवंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोग ने उनसे 25 नवंबर की शाम तक जवाब देने को कहा है। सत्तारूढ़ बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि एक वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को आदर्श चुनाव आचार संहिता की याद दिलाई।

                                      NOVEMBER 24, 2023 / 10:56 AM IST

                                      Rajasthan elections 2023 live: सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत

                                      कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। बीजेपी के प्रचार अभियान की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली। उन्होंने बीते कई दिनों में अनेक जगह जनसभाएं कीं। उन्होंने बीकानेर और जयपुर में रोड शो भी किया। इसी तरह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व राजनाथ सिंह ने भी अनेक जगह जनसभाएं कीं।

                                        NOVEMBER 24, 2023 / 10:46 AM IST

                                        Rajasthan elections 2023 live updates: 199 सीटों पर होगा मतदान

                                        राजस्थान में 200 विधानसभा सीट हैं लेकिन करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है जिसके कारण 199 सीटों पर मतदान होगा। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। राज्य में शनिवार 25 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

                                          NOVEMBER 24, 2023 / 10:31 AM IST

                                          Rajasthan elections 2023 live updates: कांग्रेस-बीजेपी के बीच है मुख्य मुकाबला

                                          राजस्थान में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में माना जा रहा है। कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को मुख्य रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के कामों, उसकी योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित किया। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में सात महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है वहीं भाजपा राज्य में अपराध, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रही है।

                                            NOVEMBER 24, 2023 / 10:16 AM IST

                                            Assembly elections 2023 live updates: राजस्थान में जनसभा या जुलूस पर रोक

                                            राजस्थान अब चुनाव को लेकर कोई जनसभा या जुलूस नहीं निकाल सकेगा। अब मतदान से पूर्व चुनाव संबंधी कोई भी मामला टेलीविजन या किसी अन्य माध्यम से जनता के लिए प्रसारित नहीं किया जा सकता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इन प्रावधानों का उल्लंघन करता है, तो उसे दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाएगा। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि कोई भी राजनीतिक व्यक्ति, जो उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता या उम्मीदवार नहीं है या सांसद या विधायक नहीं है, वह चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद उस निर्वाचन क्षेत्र में नहीं रह सकता है।

                                              NOVEMBER 24, 2023 / 10:15 AM IST

                                              Rajasthan assembly elections 2023 live updates: राजस्थान में चुनाव प्रचार खत्म

                                              राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए जनसभाओं एवं रैलियों का दौर गुरुवार (23 नवंबर) को थम गया। उम्मीदवार अब घर घर जाकर ही मतदाताओं से अपील करेंगे। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। इन सीटों पर 5,25,38,105 मतदाता हैं। जबकि 1,863 उम्मीदवार हैं। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार शाम 6 बजे थम गया। शनिवार 25 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान होगा। करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है जिसके कारण 199 सीटों पर मतदान होगा।

                                                NOVEMBER 24, 2023 / 10:15 AM IST

                                                मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।