Assembly Elections 2023: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के मद्देनजर अगले छह दिनों में एक मेगा कैंपने आयोजित करने के लिए तैयार हैं, जिसमें चार चुनावी राज्यों में आठ पब्लिक मीटिंग होंगी। पीएम इन दौरों के दौरान चार राज्यों और ग्वालियर, जबलपुर, जगदलपुर और जोधपुर जैसे कई अहम केंद्रों में करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रख सकते हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश (MP), राजस्थान (Rajasthan), तेलंगाना (Telangana) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पीएम मोदी की दो-दो रैलियां होंगी।
प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'परिवर्तन शखानंद रैली' के लिए शनिवार, 30 सितंबर को बिलासपुर जाएंगे। ये राज्य में पार्टी की तरफ से निकाली गई परिवर्तन यात्रा के समापन का प्रतीक है।
1 अक्टूबर को, प्रधान मंत्री 13,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और जनता को समर्पित करने के लिए तेलंगाना के महबूबनगर में होंगे।
महबूबनगर एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, क्योंकि तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर (KCR) एक बार इस सीट से सांसद चुने गए थे।
News18 के अनुसार, पीएम 2 अक्टूबर को दो सार्वजनिक बैठकें करेंगे, जब वह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में होंगे।
ये इलाके BJP नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर का गढ़ है। मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।
3 अक्टूबर को, पीएम छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और तेलंगाना के निजामाबाद में सार्वजनिक बैठकों के लिए फिर से यात्रा करेंगे। जगदलपुर बस्तर जिले में स्थित है, जो कभी नक्सली गतिविधियों का गढ़ था। KCR की बेटी कविता, 2019 में BJP के जीतने से पहले 2014 में निजामाबाद संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली सांसद थीं।
5 अक्टूबर को पीएम राजस्थान के जोधपुर में होंगे, जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गढ़ है। उस दिन बाद में, वह एक दूसरी सार्वजनिक बैठक के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर जाएंगे। मध्य प्रदेश की राजनीति में भी जबलपुर एक प्रमुख केंद्र है।
ये सभी कार्यक्रम भारत चुनाव आयोग की तरफ से जल्द ही पांच राज्यों में चुनावों की संभावित घोषणा से पहले आए हैं।