Assembly Elections 2023 Today Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के कई जिलों में जनसभाओं को संबोधित किया। गुना में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। वहीं, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस के विकास के मॉडल को 'लापता मॉडल' करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विकास का जो मॉडल विकसित किया था, वो लापता मॉडल था। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लापता मॉडल में विकास भी लापता था। कांग्रेस राज में नौजवानों के भविष्य और किसानों का कल्याण भी लापता था
Assembly Elections 2023 Highlights: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आयोजित चुनावी जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब आप BJP के नेताओं से पूछेंगे कि आपका (आदिवासी समुदाय) बेटा किस मीडियम में पढ़ता है तो जवाब आएगा इंग्लिश मीडियम में...। अगर उनका बच्चा इंग्लिश मीडियम में
Assembly Elections 2023 Highlights: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आयोजित चुनावी जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब आप BJP के नेताओं से पूछेंगे कि आपका (आदिवासी समुदाय) बेटा किस मीडियम में पढ़ता है तो जवाब आएगा इंग्लिश मीडियम में...। अगर उनका बच्चा इंग्लिश मीडियम में पढ़ सकता है, तो आपका बच्चा क्यों नहीं पढ़ सकता? इसलिए कांग्रेस सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले हैं और हम इसे बढ़ाते जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि I.N.D.I अलायंस के एक भी नेता ने माताओं-बहनों के इतने भयंकर अपमान पर एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं, क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं? बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिला शिक्षा के महत्व पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी को वापस लेते हुए बुधवार को कहा कि अगर उनकी किसी बात से किसी को कोई ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते है और खेद व्यक्त करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के दमोह में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये समय कांग्रेस से सबसे ज्यादा सावधान रहने का है। कांग्रेस वो पार्टी है, जो गरीबों के हक का पैसा छीन लेती है, हजारों करोड़ रुपये के घोटाले करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक समाज को दूसरे समाज से लड़ाकर कुर्सी पर कब्जा करने का खेल खेलती है। कांग्रेस के लिए देश और राज्य का विकास जरूरी नहीं है, बल्कि कांग्रेस के लिए सिर्फ अपना स्वार्थ ही जरूरी है।
पीएम मोदी ने चुनावी राज्य एमपी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों का पैसा लूटने के लिए कांग्रेस ने एक खास मशीन बनाई थी। वो मशीन ऐसी थी जिसमें सरकार अगर 100 रुपये भेजती थी, तो उसमें से 85 रुपये सीधे कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में पहुंच जाता था। 2014 से पहले देश ने 10 वर्ष तक कांग्रेस को मौका दिया था। लेकिन किसी को पता ही नहीं था कि देश के प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं, क्योंकि सब रिमोट से चल रहा था। आज भी कांग्रेस की रिमोट की आदत नहीं जा रही है, उस समय प्रधानमंत्री रिमोट से चलते थे, इन दिनों कांग्रेस के अध्यक्ष रिमोट से चल रहे हैं।
पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज दमोह और पूरा मध्य प्रदेश कह रहा है...एक बार फिर मोदी सरकार। आप सभी के आशीर्वाद से पूरे विश्व में आज भारत का परचम लहरा रहा है। आज जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का गौरवगान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा। भारत में हुए G20 सम्मेलन की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवा बेटे-बेटियां खेल के मैदान में आज नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार 7 अक्टूबर को शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो गया। पहले चरण में 76.26 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। शाम पांच बजे तक इन सीटों पर कुल 40,78,681 मतदाताओं में से 76.26 फीसदी ने वोट डाला। उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि कई मतदान केंद्रों से अंतिम आंकड़े अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं।