Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने तीन राज्यों के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी, इन दिग्गजों को मिला टिकट

Assembly Elections 2023: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। इस बीच कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन 3 राज्यों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल है। मध्य प्रदेश के लिए 144, छत्तीसगढ़ के लिए 30 और तेलंगाना के लिए 55 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है

अपडेटेड Oct 15, 2023 पर 10:20 AM
Story continues below Advertisement
CG Election 2023: कांग्रेस की पहली लिस्ट में कुल 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है।

Assembly Elections 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) को देखते हुए कांग्रेस की ओर से भी पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इससे पहले प्रत्याशियों के नामों लेकर दिल्ली में कापी मंथन हुआ था। पार्टी सूत्र बताते हैं कि दिल्ली बैठक में कांग्रेस ने करीब-करीब सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के लिए 144, छत्तीसगढ़ के लिए 30 और तेलंगाना के लिए 55 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पाटन से चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ से टिकट दिया गया है, जबकि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौरा सीट से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने चुरहट से अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल को टिकट मिला है।

मध्य प्रदेश में 144 उम्मीदवारों का ऐलान


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लहार सीट से पार्टी ने वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह को मैदान में उतारा गया है। वहीं ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर और ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है। दतिया से अवधेश नायक, शिवपुरी से केपी सिंह, राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सिवनी से आनंद पंजवानी, बैतूल से निलय डागा, हरदा से राम किशोर दोंगे और भोपाल मध्य से पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता आरिफ मसूद को टिकट दिया है।

Assembly Elections 2023 : 5 राज्यों में इस बार महिला वोटर्स 82 लाख ज्यादा, नतीजों पर असर डाल सकती हैं 'साइलेंट वोटर्स'

छत्तीसगढ़ में 30 प्रत्याशियों का ऐलान

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए भी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का भी नाम है। भूपेश बघेल पाटन सीट से और सिंहदेव अंबिकापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। कोरबा से पार्टी जय सिंह अग्रवाल, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, कांकेर से शंकर ध्रुव, नारायणपुर सीट से चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा से के छविंद्र महेंद्र कर्मा और बस्तर से लखेश्वर बघेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

तेलंगाना में 55 सीटों पर उम्मीदवार तय

कांग्रेस ने दक्षिणी राज्य तेलंगाना में भी 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को कोंडागल सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं गोशामहल सीट से मोगली सुनीता, चंद्रयानगुट्टा सीट से बोया नागेश, मालकपेट सीट से शेख अकबर और नामपल्ली सीट से मोहम्मद फिरोज खान को टिकट दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।