Get App

By-Polls Dates: UP, पंजाब और केरल में बदली गई उपचुनाव की तारीख, 14 सीटों पर अब 20 नवंबर को होगी वोटिंग

ByPolls Reschedule: तीनों राज्यों की कुछ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए वोटिंग की तारीखों में बदलाव का ऐलान किया है। कांग्रेस, BJP, BSP और RLD सहित कई पार्टियों ने चुनाव आयोग से अलग-अलग त्योहारों के मद्देनजर चुनाव की तरीख बदलने का आग्रह किया था और कहा था कि इससे मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है

Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 04, 2024 पर 3:07 PM
By-Polls Dates: UP, पंजाब और केरल में बदली गई उपचुनाव की तारीख, 14 सीटों पर अब 20 नवंबर को होगी वोटिंग
By-Polls Dates: UP, पंजाब और केरल में बदली गई उपचुनाव की तारीख

केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव हो गया है। चुनाव आयोग ने आगे पड़ने वाले अलग-अलग त्योहारों को देखते हुए, तीनों राज्यों की कुछ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए वोटिंग की तारीखों में बदलाव का ऐलान किया है। 14 सीटों पर उपचुनाव के लिए पहले मतदान 13 नवंबर को होने वाला था, जो अब 20 तारीख के लिए शेड्यूल कर दिया गया है।

चुनाव आयोग के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, केरल की एक पलक्कड़ विधानसभा सीट, पंजाब की चार- डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला, जबकि UP की 9 सीट- करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर में पहले 13 नवंबर को वोटिंग होनी थी, लेकिन अब यहां 20 नवंबर को मतदान होगा।

कांग्रेस, BJP, BSP और RLD सहित कई पार्टियों ने चुनाव आयोग से अलग-अलग त्योहारों के मद्देनजर चुनाव की तरीख बदलने का आग्रह किया था और कहा था कि इससे मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है।

कांग्रेस के अनुसार, केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा 13 से 15 नवंबर तक कल्पथी रस्तोलसवम का त्योहार मनाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें