Credit Cards

CG Election 2023: टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के 2 विधायकों ने थामा GGP और BJP का दामन

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के सरगुजा क्षेत्र में टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस के दो विधायक दूसरी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मनेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. विजय जायसवाल ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) में शामिल होने की घोषणा की है, जो बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन में है

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 11:10 AM
Story continues below Advertisement
CG Election 2023: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के सरगुजा क्षेत्र में टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस के दो विधायक दूसरी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मनेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. विजय जायसवाल ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) में शामिल होने की घोषणा की है, जो बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन में है। जबकि पार्टी छोड़ने वाले दूसरे कांग्रेसी विधायक का नाम चिंतामणि महाराज है, जो सामरी (ST) निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक हैं। वह अब 11 साल बाद एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में लौटने के लिए तैयार हैं।

इस बार कांग्रेस ने मनेंद्रगढ़ सीट पर वकील रमेश सिंह को मैदान में उतारा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पहली बार विधायक बने जयसवाल ने कहा कि वह GGP उम्मीदवार के रूप में उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पत्नी चिरमिरी नगर निगम की मेयर हैं, जो उसी जिले में है। महाराज की नजर बीजेपी पर है।

वह 11 साल पहले भगवा पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी विष्णुदेव साय और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महाराज से बातचीत करने उनके आश्रम गए। सूत्रों का कहना है कि महाराज ने पूर्व शर्त रखी है कि वह अंबिकापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां कांग्रेस ने वरिष्ठ राजनेता और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने अभी तक सिंहदेव के खिलाफ अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।


कांग्रेस को अंदर ही अंदर नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह ने सिंहदेव पर उत्तरी छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायकों को टिकट देने से इनकार करके BJP के हाथों में खेलने का आरोप लगाया है। सिंह को इस बार टिकट नहीं दिया गया है।

कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। कोरिया के पूर्व राजा रामानुज प्रताप सिंह की पोती अंबिका सिंह देव को पार्टी ने उनकी मौजूदा सीट बैकुंठपुर से मैदान में उतारा है। पार्टी के बयान के अनुसार, छत्तीसगढ़ में जारी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा लिस्ट जारी की गई। लिस्ट के अनुसार, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सरायपाली सीट से चतुरी नंद को और महासमुंद से रश्मी चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- CG Election 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए AAP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, देखें पूरी सूची

लिस्ट के मुताबिक, पार्टी ने कसडोल सीट से संदीप साहू और रायपुर शहर उत्तर से कुलदीप जुनेजा को मैदान में उतारा है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सिहावा से अंबिका मरकाम और धमतरी विधानसभा क्षेत्र से ओमकार साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों 7 और 17 नवंबर को होंगे।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Oct 23, 2023 11:07 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।