Get App

होम मिनिस्ट्री ने छत्तीसगढ़ में 24 नेताओं को दिया CRPF सुरक्षा कवर, नक्सली हमले के खतरे को देखते हुए लिया गया फैसला

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा राजनीतिक नेताओं के खिलाफ पिछली हिंसा को देखते हुए, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 24 राजनीतिक नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा कवर दिया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में इन नेताओं को एक्स-श्रेणी की सुरक्षा कवर देने के लिए कहा गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) इन नेताओं को 31 दिसंबर 2023 तक कवर देगी। नेताओं में बीजापुर में जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा के सदस्य, किसान मोर्चा के सदस्य, जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष जैसे नेताओं का नाम शामिल है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 12, 2023 पर 9:20 PM
होम मिनिस्ट्री ने छत्तीसगढ़ में 24 नेताओं को दिया CRPF सुरक्षा कवर, नक्सली हमले के खतरे को देखते हुए लिया गया फैसला

छत्तीसगढ़ में अगले महीने होने वाले चुनावों से पहले राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को टाइट कर दिया गया है। राज्य में नक्सलियों द्वारा राजनीतिक नेताओं के खिलाफ पिछली हिंसा को देखते हुए, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 24 राजनीतिक नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा कवर दिया है। इनमें राज्य की विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं का नाम भी शामिल है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में इन नेताओं को एक्स-श्रेणी की सुरक्षा कवर देने के लिए कहा गया है।

कब तक कवर देरी CRPF

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) इन नेताओं को 31 दिसंबर 2023 तक कवर देगी। नेताओं में बीजापुर में जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा के सदस्य, किसान मोर्चा के सदस्य, जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष जैसे नेताओं का नाम शामिल है। इसके अलावा, सुकमा, दंतेवाड़ा और कोंडागांव में, केंद्र ने पंचायत उपाध्यक्षों, पंचायत सदस्यों, मंडल अध्यक्षों और जिला महासचिवों सहित अलग अलग राजनीतिक नेताओं को सुरक्षा दी है। कोंडागांव और सुकमा में कुल चार स्थानीय नेताओं को केंद्र ने सुरक्षा दी है।

MP Election 2023: प्रियंका गांधी ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों को मुफ्त शिक्षा और भत्ता देने का किया वादा | Moneycontrol Hindi

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से परामर्श के बाद लिया गया फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें