मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया, कब तक पूरे हो जाएंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि ओडिशा में विधानसभा चुनाव 24 जून तक खत्म हो जाएगा, जबकि लोकसभा चुनाव 16 जून तक खत्म हो जाएंगे। ओडिशा में राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक पार्टियों ने आशंका जताई है कि राज्य सरकार की मशीनरी न्यूट्रल नहीं है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जानी चाहिए कि किसी तरह का भेदभाव नहीं हो

अपडेटेड Feb 18, 2024 पर 10:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुख्य चुनाव आयुक्त का यह भी कहना था कि चुनाव आयोग इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों ओडिशा विधाानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तैयारी तकरीबन पूरी हो चुकी है। उन्होंने भुवनेश्वर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग (ECI) 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुमार ने हुए कहा, 'हम 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मैं सभी वोटरों से अनुरोध करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका निभाएं, चाहें वे युवा हों, महिलाएं या फिर अन्य।'

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि ओडिशा में विधानसभा चुनाव 24 जून तक खत्म हो जाएगा, जबकि लोकसभा चुनाव 16 जून तक खत्म हो जाएंगे। ओडिशा में राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक पार्टियों ने आशंका जताई है कि राज्य सरकार की मशीनरी न्यूट्रल नहीं है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जानी चाहिए कि किसी तरह का भेदभाव नहीं हो।

कुमार ने कहा, 'पार्टियों का कहना था कि सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल न हो, यह सुनिश्चित होना चाहिए। कई पार्टियों ने कहा है कि प्रशासन निष्पक्ष नहीं है। वह सत्ताधारी पार्टी का समर्थन करती है। लिहाजा यह सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी तरह का भेदभाव नहीं हो। इस बात को लेकर भी आशंकाएं हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाली सुविधाएं मसलन मैदान, गाड़ियां और लाउडस्पीकर का भी बंटवारा भी एक समान नहीं होगा।'


इलेक्टोरेल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन होगा

मुख्य चुनाव आयुक्त का यह भी कहना था कि चुनाव कमेटी इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करेगी। पत्रकारों से बातचीत में कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग हमेशा सूचनाओं के आदान-प्रदान में पारदर्शिता के आधार पर काम करता है। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट को दिए हलफनामे में कमीशन ने कहा कै कि वह पारदर्शिता के पक्ष में है और आदेश जारी होने पर वह सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।