Get App

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, केजरीवाल के सामने होंगे ये नेता, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Delhi BJP Full Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कैलाश गहलोत के नाम भी शामिल हैं। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को न्यू दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2025 पर 4:23 PM
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, केजरीवाल के सामने होंगे ये नेता, जानें किसे कहां से मिला टिकट
Delhi BJP Full Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है.

Delhi BJP Full Candidate List: लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। अपनी पहली लिस्ट में बीजपी ने कई प्रमुख उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में बीजेपी पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ न्यू दिल्ली सीट से उतारा  है।

वहीं सीएम आतिशी मार्लेना के खिलाफ पार्टी ने पूर्व सांसद और कद्दावर नेता रमेश विधूड़ी को कालकाजी से कैंडिडेट बनाया है।

29 उम्मीदवारों के नामों का एलान

बता दें कि शनिवार को एक तरफ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की तो वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। हाल ही में AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत को भी टिकट दिया है। गहलोत बीजवासन सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में भाजपा ने शीला दीक्षित के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली को भी टिकट दिया है। लवली ने पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी और अब वे गांधी नगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें