Get App

Delhi Chunav 2025: AAP की सीटों में होगी भारी गिरावट! दिल्ली चुनाव को लेकर फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: चुनावों से पहले, राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार ने एक संकेत दिया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की लड़ाई कैसी रह सकती है। अपने विवादित लेकिन अक्सर सटीक पूर्वानुमानों के लिए जाने जाना वाला, फलोदी सट्टा बाजार जोधपुर से 142 Km दूर थार रेगिस्तान के बफर जोन में फलोदी जिले में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2025 पर 5:30 PM
Delhi Chunav 2025: AAP की सीटों में होगी भारी गिरावट! दिल्ली चुनाव को लेकर फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी
Delhi Chunav 2025: AAP की सीटों में होगी भारी गिरावट! दिल्ली चुनाव को लेकर फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनावों में मुख्य मुद्दा AAP का लगातार तीसरा कार्यकाल पाने की कोशिश, 27 सालों के अंतराल के बाद सत्ता हासिल करने के लिए BJP का मजबूत प्रयास और कांग्रेस का राज्य में अस्तित्व बचाने का संघर्ष है, जिस पर उसने 2013 में अरविंद केजरीवाल के सत्ता में आने से पहले 15 सालों तक शासन किया था।

चुनावों से पहले, राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार ने एक संकेत दिया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की लड़ाई कैसी रह सकती है। अपने विवादित लेकिन अक्सर सटीक पूर्वानुमानों के लिए जाने जाना वाला, फलोदी सट्टा बाजार जोधपुर से 142 Km दूर थार रेगिस्तान के बफर जोन में फलोदी जिले में है।

फलोदी एक ऐसा शांत शहर है, जो नमक और प्लास्टर ऑफ पेरिस के प्रोडेक्शन से जुड़े उद्योगों के लिए जाना जाता है। भारत में इसे चुनाव संबंधी सट्टेबाजी के केंद्र के रूप में जाना जाता है, जहां भविष्यवाणियां शायद ही कभी गलत होती हैं।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही फलौदी के सट्टेबाजों ने नतीजों पर अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। अगर फलौदी सट्टा बाजार की ताजा भविष्यवाणी पर यकीन किया जाए तो दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें