Delhi Election 2025: कांग्रेस ने CM आतिशी की सामने अलका लांबा को उतारा, कालकाजी विधानसभा से दिया टिकट

Delhi Assembly Election 2025: कालकाजी विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। सितंबर 2024 में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बनीं आतिशी पार्टी में एक प्रमुख चेहरा रही हैं। वह 2015 से इस सीट से जीतती आ रही हैं। कांग्रेस ने आगामी दिल्ली चुनावों के लिए अब तक कुल 48 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं

अपडेटेड Jan 03, 2025 पर 6:18 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Election 2025: कांग्रेस ने CM आतिशी की सामने अलका लांबा को उतारा

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया। चुनावी मैदान में लांबा का मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की प्रेस रिलीज में कहा गया है, "केंद्रीय चुनाव समिति ने 51-कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली विधान सभा के आगामी आम चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।"

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। सितंबर 2024 में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बनीं आतिशी पार्टी में एक प्रमुख चेहरा रही हैं। वह 2015 से इस सीट से जीतती आ रही हैं।

कौन हैं अलका लांबा?


अलका लांबा वर्तमान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पद पर हैं। वह पहले आम आदमी पार्टी में ही थीं। लांबा चांदनी चौक सीट से विधायक रह चुकी हैं। पार्टी के भीतर अपमान का हवाला देते हुए AAP से इस्तीफा देने के बाद वह 2019 में कांग्रेस में लौट आईं। वह पहले भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

शुरुआत में ऐसी अटकलें थीं कि अलका लांबा चुनाव नहीं लड़ेंगी। फिर खबर आई कि पार्टी आलाकमान ने लांबा को कालकाजी विधानसभा सीट से लड़ने के लिए मना लिया है।

कांग्रेस के बाकी उम्मीदवार कौन?

कांग्रेस ने आगामी दिल्ली चुनावों के लिए अब तक कुल 48 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जो फरवरी 2025 में होने की संभावना है। हालांकि वर्तमान दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को खत्म होने वाला है, लेकिन चुनाव आयोग ने अब तक तारीखों की घोषणा नहीं की।

अलका के अलावा दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव को बादली से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है, पूर्व लोकसभा सदस्य और तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे, संदीप दीक्षित को नई दिल्ली से मैदान में उतारा गया है। वर्तमान में नई दिल्ली विधानसभा सीट केजरीवाल के पास है। पिछले दो दिल्ली चुनावों में कांग्रेस कोई भी सीट नहीं जीत पाई है।

वहीं दूसरी ओर BJP ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट घोषित नहीं की है।

Delhi Election 2025: विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे दिल्ली BJP प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी को बताया ये कारण

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 03, 2025 6:04 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।