Get App

Delhi Election 2025: कांग्रेस ने CM आतिशी की सामने अलका लांबा को उतारा, कालकाजी विधानसभा से दिया टिकट

Delhi Assembly Election 2025: कालकाजी विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। सितंबर 2024 में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बनीं आतिशी पार्टी में एक प्रमुख चेहरा रही हैं। वह 2015 से इस सीट से जीतती आ रही हैं। कांग्रेस ने आगामी दिल्ली चुनावों के लिए अब तक कुल 48 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2025 पर 6:18 PM
Delhi Election 2025: कांग्रेस ने CM आतिशी की सामने अलका लांबा को उतारा, कालकाजी विधानसभा से दिया टिकट
Delhi Election 2025: कांग्रेस ने CM आतिशी की सामने अलका लांबा को उतारा

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया। चुनावी मैदान में लांबा का मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की प्रेस रिलीज में कहा गया है, "केंद्रीय चुनाव समिति ने 51-कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली विधान सभा के आगामी आम चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।"

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। सितंबर 2024 में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बनीं आतिशी पार्टी में एक प्रमुख चेहरा रही हैं। वह 2015 से इस सीट से जीतती आ रही हैं।

कौन हैं अलका लांबा?

अलका लांबा वर्तमान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पद पर हैं। वह पहले आम आदमी पार्टी में ही थीं। लांबा चांदनी चौक सीट से विधायक रह चुकी हैं। पार्टी के भीतर अपमान का हवाला देते हुए AAP से इस्तीफा देने के बाद वह 2019 में कांग्रेस में लौट आईं। वह पहले भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें