Get App

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आगाज, 5 फरवरी को एक चरण में होगा मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

Delhi Assembly Election Date: दिल्ली में विधानसभा की 70 सीट हैं, जिसमें से 62 सीट अकेले आम आदमी पार्टी के पास है और बाकी बची 8 सीटें बीजेपी ने जीती थीं। कांग्रेस पिछले दोन चुनावों से दिल्ली में बहुत बुरी स्थिति में है। राष्ट्रीय राजधानी की 12 विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2025 पर 3:00 PM
Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आगाज, 5 फरवरी को एक चरण में होगा मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

दिल्ली में चुनाव बिगुल फुंक चुका है। राजधानी में इस बार भी विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होगा। विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 को होगी। जबकि चुनाव नतीजे 8 फरवीर को आएंगे। 7वीं दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो रहा है और तब तक अगली विधानसभा के सदस्यों का चुनाव हो जाना चाहिए। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) तीसरी बार लगातार जीत के लिए जोर लगा रही है। वहीं विपक्षी BJP ने बाजी पलटने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस भी इस लड़ाई में शामिल है, जो अकेले ही मैदान में उतर रही है और BJP और AAP दोनों को निशाना बना रही है। कांग्रेस और AAP लोकसभा चुनावों के दौरान INDIA गठंबधन के तहत सहयोगी रही हैं।

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीट हैं, जिसमें से 62 सीट अकेले आम आदमी पार्टी के पास है और बाकी बची 8 सीटें बीजेपी ने जीती थीं। कांग्रेस पिछले दोन चुनावों से दिल्ली में बहुत बुरी स्थिति में है। राष्ट्रीय राजधानी की 12 विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

दिल्ली में कितने हैं वोटर?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें