Credit Cards

'हरियाणा में कांग्रेस के लिए किसानों ने बनाया था माहौल' BKU नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने भूपेंद्र हुड्डा पर निकाला गुस्सा

उन्होंने ऑन कैमरा ये भी माना कि किसान वर्ग ने ही हरियाणाम में कांग्रेस के लिए माहौल तैयार किया था। हालांकि, चढूनी ने कांग्रेस पार्टी की हार के लिए भूपिंदर सिंह हुड्डा को भी जिम्मेदार ठहराया। चढूनी ने हरियाणा में पिहोवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उनकी जमानत भी जब्त हो गई। यह सीट कांग्रेस पार्टी को मिली

अपडेटेड Oct 13, 2024 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
हरियाणा चुनाव के नतीजों पर BKU नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने भूपेंद्र हुड्डा पर निकाला गुस्सा

हरियाणा चुनाव नतीजों के लगभग एक हफ्ते बाद भी कांग्रेस और उसका सहयोगी दलों के बीच कलह जारी है। अब तक तो विपक्षी INDIA गुट के साथी दाली है देश की सबसे पुरानी पार्टी पर सवाल उठा रहा थे, लेकिन अब भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भी चुनाव नतीजों पर असंतोष जताया। उन्होंने ऑन कैमरा ये भी माना कि किसान वर्ग ने ही हरियाणाम में कांग्रेस के लिए माहौल तैयार किया था। हालांकि, चढूनी ने कांग्रेस पार्टी की हार के लिए भूपिंदर सिंह हुड्डा को भी जिम्मेदार ठहराया।

चढूनी ने हरियाणा में पिहोवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उनकी जमानत भी जब्त हो गई। यह सीट कांग्रेस पार्टी को मिली।


भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा, "मैं मानता हूं कि भूपेंद्र हुड्डा काफी मूर्ख हैं। हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल बना, वो हमने ही किसान वर्ग ने बनाया। कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण यह है कि उन्होंने कोई समझौता नहीं किया और कांग्रेस ने सब कुछ उन पर छोड़ दिया।"

किसान नेता ने आगे कहा, "मैं अब भी आपके माध्यम से कांग्रेस आलाकमान तक यह बात पहुंचाना चाहता हूं कि वे भूपेंद्र हुड्डा को विपक्ष का नेता न बनायें। क्योंकि पिछले 10 सालों में हुड्डा ने विपक्ष के नेता की भूमिका नहीं निभाई, यह BKU ही थी, जिसने विपक्ष की भूमिका निभाई।"

पहले भी किसान नेताओं ने कबूली ऐसी बात

यह पहली बार नहीं है कि किसी किसान नेता ने इस तरह के दावे किए हैं। इससे पहले, AAP के पूर्व नेता और कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा था कि उन्होंने किसानों के विरोध के जरिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए जमीन तैयार की, लेकिन विपक्षी दल इसका फायदा नहीं उठा सके।

इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने भी हरियाणा चुनाव नतीजों पर नाराजगी जताई था। मुजफ्फरनगर में अपने घर पर मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जनता परेशान है, फिर भी सरकार के प्रति इतने व्यापक गुस्से के बावजूद BJP सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि इससे देश का पतन हो जायेगा।

टिकैत ने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि जनता ने वास्तव में उन्हें वोट दिया है। कुछ हेरफेर या छेड़छाड़ हुई होगी।"

'कांग्रेस जीत सकती थी, लेकिन...': हरियाणा चुनाव में हार से राहुल गांधी नाराज, जानें समीक्षा बैठक की बड़ी बातें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।