हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद आज (17 अक्टूबर 2024) भारतीय जनता पार्टी (BJP) तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी पर एक बार फिर से आलाकमान ने भरोसा जताया है। आज (17 अक्टूबर) नायब सिंह सैनी दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी को पंचकुला में विधायक दल का नेता चुना गया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। इसके बाद केंद्रीय गृह अमित शाह के साथ नायब सैनी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला में होगा।
सीएम सैनी के साथ 10 कैबिनेट मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर बाद 1.15 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ समारोह में वीआईपी का पहुंचना 11 बजे से शुरू हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकुला में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी
शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर जैसे कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। इनके अलावा 18 राज्यों के सीएम और 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के डिप्टी सीएम भी शामिल होंगे। नायब सिंह सैनी के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के बाज पीएम मोदी एनडीए के नेताओं और प्रतिनिधियों-मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ये बैठक आज दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होटल ललित में आयोजित की जाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बड़े कार्यक्रम में करीब 50,000 से ज्यादा लोग शामिल होंगे। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। राज्य में विधान सभा की 90 सीटें हैं। इसमें बीजेपी को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं कांग्रेस को 37 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।
ये विधायक बनेंगे कैबिनेट मंत्री