Haryana Chunav Results 2024: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती अपने अंतिम दौर में है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सभी अनुमानों को गलत साबित करते हुए लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाती दिख रही है। हरियाणा चुनाव में इस बार कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें 464 निर्दलीय और 101 महिलाएं भी शामिल थीं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी को कुल 48 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस के खाते में 37, भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के खाते में 2 और निर्दलीयों के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं। जबकि दूसरी ओर जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) खाता भी नहीं खोल पाई।
इस बार जिन उम्मीदवारों पर सबकी नजरें थीं, उनमें मुख्यमंत्री सैनी (लाडवा), विपक्ष के नेता भूपेद्रं हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), इनेलो के अभय चौटाला (ऐलनाबाद), जेजेपी के दुष्यंत चौटाला (उचाना कलां), भाजपा के अनिल विज (अंबाला कैंट), कैप्टन अभिमन्यु (नारनौंद), ओपी धनखड़ (बादली), आप के अनुराग ढांडा (कलायत) और कांग्रेस के विनेश फोगाट (जुलाना) आदि शामिल है।
इसके अलावा बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे रणजीत चौटाला (रानिया), सावित्री जिंदल (हिसार) और चित्रा सरवारा (अंबाला कैंट) पर भी सबकी नजरें हैं। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर विजयी उम्मीदवारों की सूची को आप नीचे देख सकते हैं।
BJP का इन 48 सीटों पर खिला कमल
कांग्रेस ने इन 37 सीटों पर मारी बाजी
भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (INLD) को 2 सीटों पर मिली जीत-
निर्दलियों के खाते में गईं 3 सीटें-