Ladwa Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024: नायब सिंह सैनी की हुई लाडवा सीट, कांग्रेस के मेवा सिंह हारे

Ladwa Constituency Chunav Parinam: लाडवा में नायब सिंह सैनी के लिए मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने रोड शो किया था। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। OBC समुदाय से आने वाले नायब सिंह सैनी का BJP के साथ राजनीतिक सफर 1996 में शुरू हुआ। उन्होंने इस साल मार्च में हरियाणा के CM पद की शपथ ली थी

अपडेटेड Oct 08, 2024 पर 1:58 PM
Story continues below Advertisement
नायब सिंह सैनी भरोसा जता चुके हैं कि राज्य में बीजेपी बड़े जनादेश के साथ सत्ता में वापस आएगी।

Ladwa Assembly Election Result 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों के लिए 8 अक्टूअर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच खबर है कि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा सीट पर जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी और निवर्तमान विधायक मेवा सिंह को हरा दिया है। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह चीमा और चौथे नंबर पर इंडियन नेशनल लोकदल की सपना बरशामी हैं।

राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 49 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। इन रुझानों से हरियाणा की सत्ता में लगातार तीसरी बार बीजेपी के आने की उम्मीद और मजबूत हो गई है।

हेमा मालिनी ने ​किया था रोड शो


लाडवा में नायब सिंह सैनी के लिए मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने रोड शो किया था। सैनी भरोसा जता चुके हैं कि राज्य में बीजेपी बड़े जनादेश के साथ सत्ता में वापस आएगी। बीजेपी के सत्ता में लौटने पर हरियाणा का तेजी से विकास होगा। OBC समुदाय से आने वाले नायब सिंह सैनी का BJP के साथ राजनीतिक सफर 1996 में शुरू हुआ। 2014 में वह नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा सदस्य बने। 2016 में उन्हें हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। 2019 के लोकसभा चुनावों में सैनी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के निर्मल सिंह को 3.83 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। सैनी को मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है।

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live

बहुमत के लिए एक पार्टी को चाहिए 46 सीट

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। निर्दलीय 4 सीट पर आगे हैं, जबकि इनेलो यानि इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक-एक सीट पर आगे है। आम आदमी पार्टी अब तक अपनी स्थिति मजबूत नहीं कर पाई है।

Ritika Singh

Ritika Singh

First Published: Oct 08, 2024 12:54 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।