Ladwa Assembly Election Result 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों के लिए 8 अक्टूअर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच खबर है कि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा सीट पर जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी और निवर्तमान विधायक मेवा सिंह को हरा दिया है। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह चीमा और चौथे नंबर पर इंडियन नेशनल लोकदल की सपना बरशामी हैं।