'झारखंड में घुसपैठियों के लिए रातों-रात पक्के कागज बनाए गए', JMM-कांग्रेस सरकार पर बरसे पीएम मोदी

Jharkhand Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है। JMM-कांग्रेस में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का स्थायी निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए गए हैं। इन घुसपैठियों को उनके लिए रातों-रात पक्के कागज बनाकर दिए गए। आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और जमीन हथिया ली गई

अपडेटेड Nov 13, 2024 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
Jharkhand Chunav 2024: पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों ने आपसे, आपका रोजगार छीन लिया, आपकी रोटी भी छीन ली

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड के देवघर में बुधवार (13 नवंबर) को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि JMM-कांग्रेस सरकार में बाहर से आए घुसपैठियों को झारखंड का स्थायी निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए गए हैं। इन घुसपैठियों को उनके लिए रातों-रात पक्के कागज बनाकर दिए गए। पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और जमीन हथिया ली गई। इन घुसपैठियों ने आपसे, आपका रोजगार छीन लिया, आपकी रोटी भी छीन ली।

पीएम मोदी ने कहा, "JMM सरकार ने कोर्ट में कह दिया कि झारखंड में कोई घुसपैठ हुई ही नहीं है। यहां स्थानीय निवासियों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा-NDA सरकार संथाल की, झारखंड की, 'रोटी-बेटी और माटी' की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।"

पीएम मोदी ने कहा कि यहां स्थानीय निवासियों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया है। इसलिए इस चुनाव में रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि बीजेपी-NDA की सरकार संथाल की और झारखंड की रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।


पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

- पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों के लिए रातों-रात पक्के कागज बनाए गए। आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और उनकी जमीन हथिया ली गई। इन घुसपैठियों ने आपसे आपका रोजगार छीन लिया और आपकी रोटी भी छीन ली। लेकिन यहां की सरकार का रवैया देखिए। JMM सरकार ने कोर्ट में कह दिया कि झारखंड में कोई घुसपैठ हुई ही नहीं है।

- प्रधानमंत्री ने कहा कि आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है। JMM-कांग्रेस सरकार में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का परमानेंट निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए गए।

- पीएम मोदी ने कहा कि मैं बीते दिनों झारखंड में जहां भी गया, हर जगह विदेशियों की घुसपैठ को लेकर सबसे बड़ी चिंता रही है। झारखंडी गौरव और झारखंड की पहचान, आप सबकी ताकत रही है। अगर ये पहचान ही खत्म हो गई तो क्या होगा? आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गई है।

- पीएम मोदी ने कहा कि अगर ऐसे ही आदिवासी घटते रहे तो क्या होगा? आपके जल-जंगल और जमीन पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा। हमें इस स्थिति से मेरे आदिवासी परिवारों को भी बचाना है और झारखंड को भी बचाना है।

- प्रधानमंत्री ने कहा कि आज झारखंड में पहले चरण का मतदान हो रहा है। रोटी-बेटी और माटी को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नारीशक्ति और नौजवानों के भविष्य के लिए जो गारंटियां दी हैं, उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024 Voting LIVE: धोनी ने पत्नी के साथ रांची में डाला वोट, देवघर में JMM-कांग्रेस पर खूब बरसे PM मोदी

- पीएम मोदी ने कहा कि नेमान पर्व की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 दिन बाद ही हम धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती का उत्सव मनाने का रहे हैं। ये उत्सव हिंदुस्तान के हर कोने में मनाया जाएगा और उससे पहले लोकतंत्र के इस उत्सव में आपने भी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर तरफ एक ही गूंज है : रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार...।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Nov 13, 2024 3:19 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।