Get App

झारखंड में हो गया खेल! BJP को सरकार बनाने की उम्मीद थी लेकिन शिकस्त की आशंका, JMM को प्रचंड बहुमत

Jharkhand election result 2024: माना जा रहा था कि झारखंड में BJP सरकार बना सकती है लेकिन नतीजे काफी हैरान करने वाले हैं। इस बार चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान में झारखंड मुक्ति मोर्चा को प्रचंड बहुमत मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2024 पर 12:08 PM
झारखंड में हो गया खेल! BJP को सरकार बनाने की उम्मीद थी लेकिन शिकस्त की आशंका, JMM को प्रचंड बहुमत
Jharkhand Election Result 2024: उम्मीद थी कि BJP बना सकती है सरकार लेकिन JMM को मिल रही है प्रचंड जीत

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों अनुमान से बिल्कुल अलग आ रहे हैं। 10.30 बजे तक के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, झारखंड में I.N.D.I.A गठबंधन आगे हैं। फिलहाल I.N.D.I.A गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रही है। इसी के साथ रुझानों के मुताबिक इस गठबंधन को बहुमत मिल गया है। जबकि दूसरी तरफ BJP वाले NDA गठबंधन को जीत की उम्मीद थी। लेकिन BJP को बहुत बड़ा झटका लगा है।

दिलचस्प है कि इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव के नतीजों के मुताबिक, JMM के प्रमुख नेता हेमंत सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, रामदास सोरेन, गणेश महली आगे चल रहे हैं।

झारखंड के नतीजे काफी हैरान करने वाले आए हैं। फिलहाल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरायकेला सीट से पीछे चल रहे हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से आगे चल रहे हैं।

RJD के उम्मीदवारों का दबदबा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें