मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी में लगी होड़

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: सांवेर में एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए एक व्यापक "सुरक्षा चक्र" योजना है। उन्होंने कहा, "जब लड़की का जन्म होगा, तो परिवार को 2.5 लाख रुपए मिलेंगे। स्कूल जाने वाली लड़कियों को 500 रुपए से 1500 रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलेगी, और लड़की की शादी के लिए 1.1 लाख रुपए दिए जाएंगे।" उन्होंने ये भी घोषणा की कि महिला मुखिया वाले हर एक परिवार को 1,500 रुपए मिलेंगे और वरिष्ठ नागरिक महिलाएं 1,200 रुपए की वृद्धावस्था पेंशन की हकदार होंगी

अपडेटेड Nov 08, 2023 पर 8:27 PM
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी में लगी होड़

MP Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अपने चुनाव अभियान को तेज करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) दोनों ने 8 नवंबर को चुनावी राज्य में अलग-अलग जगहों पर रैलियों को संबोधित किया और एक-दूसरे की पार्टियों पर हमला किया। सांवेर में एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए एक व्यापक "सुरक्षा चक्र" योजना है।

उन्होंने कहा, "जब लड़की का जन्म होगा, तो परिवार को 2.5 लाख रुपए मिलेंगे। स्कूल जाने वाली लड़कियों को 500 रुपए से 1500 रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलेगी, और लड़की की शादी के लिए 1.1 लाख रुपए दिए जाएंगे।" उन्होंने ये भी घोषणा की कि महिला मुखिया वाले हर एक परिवार को 1,500 रुपए मिलेंगे और वरिष्ठ नागरिक महिलाएं 1,200 रुपए की वृद्धावस्था पेंशन की हकदार होंगी।

हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वे सरकार नहीं बल्कि परिवार चलाते हैं। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मैं अपनी बहनों को करोड़पति बनाऊंगा। अब हमारी सरकार हर महिला को मासिक आधार पर पैसा उपलब्ध करा रही है। लेकिन रकम धीरे-धीरे बढ़ेगी। मै मजाक नहीं कर रहा। ये मेरा नजरिया है।”


MP Election 2023: 'उन्हें ये पाप करने दीजिए' PM मोदी ने कहा- मुफ्त राशन योजना विस्तार को लेकर EC से शिकायत करना चाहती है कांग्रेस

राज्य में महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों में होड़ लगी हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कुल आबादी में महिलाएं 47.8 प्रतिशत हैं, जबकि पुरुष 52.1 प्रतिशत हैं।

CNBC TV18 की एक रिपोर्ट से पता चला है कि 2018 के विधानसभा चुनावों में कुल 230 सीटों में से 52 सीटों पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में ज्यादा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 सीटों पर महिलाओं का दबदबा था।

बीजेपी ने शुरू की योजनाएं

पार्टी पहले ही राज्य में महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू कर चुकी है। मुख्यमंत्री चौहान ने सरकारी नौकरियों (वन विभाग को छोड़कर) में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण और उन्हें 50 प्रतिशत शिक्षण पद आवंटित करने समेत कई योजनाएं पेश कीं।

लाडली बहना योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं को 1,250 रुपए प्रति माह की मासिक सहायता प्रदान करती है। लाडली लक्ष्मी योजना का मकसद महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार करना और कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह पर रोक लगाना है।

चौहान ने पिछले महीने कहा था, "लड़कियों को गर्भ में ही मार दिया जाता था, इसलिए हमने लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना बनाई है। अब, मध्य प्रदेश में प्रति 1000 लड़कों पर 956 लड़कियां पैदा होती हैं।"

राज्य सरकार ने 1 सितंबर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 450 रुपये की रियायती दर पर एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी घोषणा की थी।

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत और लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत गैर-प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी के सभी उपभोक्ता जिनके नाम पर गैस कनेक्शन है, इस योजना के लिए पात्र हैं।

कांग्रेस ने किए ये वादे

पार्टी ने अक्टूबर में अपना घोषणापत्र जारी किया, जहां उसने राज्य में महिलाओं के लिए कई चुनावी वादे भी किए। नारी सम्मान निधि के तहत महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए की मदद दी जाएगी।

कांग्रेस ने 500 रुपए में LPG सिलेंडर उपलब्ध कराने का भी वादा किया। पार्टी शादियों के लिए 1.01 लाख रुपए की सहायता देगी। स्टार्टअप के लिए 3 प्रतिशत ब्याज दर पर 25 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

इसमें ग्रामीण बेघर महिलाओं के लिए आवास और महानगरीय बस सेवाओं पर मुफ्त परिवहन का भी वादा किया गया। अगर पार्टी सत्ता में आई तो उसने "मेरी बिटिया रानी" लॉन्च करने का वादा किया। इस योजना के तहत राज्य में जन्म लेने वाली हर एक बेटी को जन्म से लेकर शादी तक 2.51 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।